शहीद दिवस पर आप पार्टी का उपवास कार्यक्रम, भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी श्रद्धांजलि
युवाओं से आह्वान है कि वो अमर शहीदों से प्रेरणा लें
अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस पर आम आदमी पार्टी की तरफ से भी राजधानी जयपुर के शहीद स्मारक पर उपवास कार्यक्रम रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि। करीब 2 घंटे तक चले उपवास कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु,सुखदेव अमर रहे के नारे भी लगाए।
जयपुर। अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस पर आम आदमी पार्टी की तरफ से भी राजधानी जयपुर के शहीद स्मारक पर उपवास कार्यक्रम रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। करीब 2 घंटे तक चले उपवास कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु,सुखदेव अमर रहे के नारे भी लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी का गठन ही अमर शहीदों से प्रेरणा लेकर ही किया गया था इसलिए आम आदमी पार्टी के हर कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के फोटो लगाए जाते हैं। जयपुर शहर अध्यक्ष अमित दाधीच का कहना है कि अमर शहीदों ने देश को आजाद करने के लिए बलिदान दिया, आज उनका शहीद दिवस है।
आज देश में जिस तरह की गतिविधियां चलाई जा रही हैं लोकतंत्र की हत्या की जा रही है आज कोई भी अपनी आवाज को नहीं उठा सकता है, लेकिन ब्रिटिश हुकूमत में भी नौजवानों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर आवाज उठाई थी। जयपुर शहर की संगठन महामंत्री संगीता गौड ने कहा कि आज से 95 साल पहले एक 23 साल के युवा ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। आम आदमी पार्टी ने आज शहीद दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। आज के दौर में सब अपने घरों में डॉक्टर, इंजीनियर,टीचर और साइंटिस्ट चाहते हैं लेकिन भगत सिंह कोई नहीं चाहता, क्योंकि भगत सिंह अपने घर में नहीं दूसरे के घर में चाहते हैं, लेकिन मैं कहना चाहती हूं कि हर घर में एक भगत सिंह होना चाहिए और युवाओं से आह्वान है कि वो अमर शहीदों से प्रेरणा लें।

Comment List