राजस्थान निकाय चुनाव को लेकर AAP की तैयारी तेज, 10 नगर निगम क्षेत्रों के लिए चुनाव समितियों का गठन किया
संगठन मजबूत करने पर जोर
आम आदमी पार्टी राजस्थान ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए प्रदेश के 10 नगर निगम क्षेत्रों में चुनाव समितियों का गठन किया है । पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और पारदर्शी प्रशासन जैसे बुनियादी मुद्दों को केंद्र में रखकर चुनावी मैदान में उतरेगी तथा संगठन को निचले स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर काम करेगी।
जयपुर। आम आदमी पार्टी राजस्थान ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों को तेज करते हुए प्रदेश के 10 नगर निगम क्षेत्रों के लिए चुनाव समितियों की घोषणा की है। मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्रा के अनुसार यह घोषणा प्रदेश प्रभारी धीरज कुमार टोकस, सह-प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज और चुनाव समिति प्रभारी देवेंद्र शास्त्री की सहमति से की गई।
टोकस ने कहा कि इन समितियों को संगठन मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से समन्वय, चुनावी तैयारियां तेज करने और स्थानीय रणनीति लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, बिजली, पारदर्शी प्रशासन और जवाबदेही जैसे मुद्दों को एजेंडे में रखकर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। आने वाले दिनों में अन्य निकायों की तैयारियां भी तेज की जाएंगी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Sep 2026 19:01:55
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...

Comment List