सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भांकरोटा में शुरू हुई एबीडीएम क्यूआर कोड स्कैन की सुविधा, मरीजों को मिलेगी लंबी कतारों से राहत

सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भांकरोटा में शुरू हुई एबीडीएम क्यूआर कोड स्कैन की सुविधा, मरीजों को मिलेगी लंबी कतारों से राहत
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भांकरोटा में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत क्यूआर कोड स्कैन सुविधा शुरू। मरीज और परिजन मोबाइल से कोड स्कैन कर डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इससे रजिस्ट्रेशन समेत अन्य प्रक्रियाएं आसान होंगी और लंबी कतारों से राहत।

जयपुर। डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक सुगम एवं सुविधाजनक रूप से पहुंचाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भांकरोटा में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत क्यूआर कोड स्कैन की सुविधा प्रारंभ कर दी गई है।

सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि अब स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीज एवं उनके परिजन एबीडीएम क्यूआर कोड को अपने मोबाइल से स्कैन कर डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ सकेंगे। इस सुविधा से मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं की प्रक्रिया में आसानी होगी तथा रजिस्ट्रेशन एवं अन्य प्रक्रियाओं के लिए लगने वाली लंबी कतारों से राहत मिलने में मदद मिलेगी। डिप्टी सीएमएचओ (हैल्थ) डॉ. सुरेन्द्र गोयल ने बताया कि जिले में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य संस्थानों पर एबीडीएम सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। तकनीक के माध्यम से मरीजों को त्वरित, सरल और सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी जीना उइका होंगी बोत्सवाना में भारत की नई उच्चायुक्त, विदेश मंत्रालय ने नियुक्ति की घोषणा की वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी जीना उइका होंगी बोत्सवाना में भारत की नई उच्चायुक्त, विदेश मंत्रालय ने नियुक्ति की घोषणा की
भारतीय विदेश सेवा की वर्ष 2006 बैच की अधिकारी जीना उइका को बोत्सवाना में भारत की नई उच्चायुक्त नियुक्त किया...
आमेर में मनीष सोनी की हत्या से पर्यटक गाइड्स में भारी आक्रोश, पर्यटन नगरी को दबंगई और अपराध का अड्डा नहीं बनने देंगे
उड़ते विमान में यात्री का हंगामा, इमरजेंसी एग्जिट डोर खोलने की कोशिश
जर्मनी के सैक्सोनी-आनहाल्ट चुनाव में एएफडी की बड़ी जीत, 40 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिलने पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भांकरोटा में शुरू हुई एबीडीएम क्यूआर कोड स्कैन की सुविधा, मरीजों को मिलेगी लंबी कतारों से राहत
रविशंकर प्रसाद ने मुख्यमत्री सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, पुनपुन नदी के पुराने जमींदारी बांध की मरम्मत और ऊंचाई बढ़ाने की मांग की
जयपुर में नगर निकाय चुनाव की सुरक्षा में 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात, 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में होगा मतदान