सिंडीकेट बैठक से पहले राजस्थान यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, तीन छात्र हिरासत में

प्रशासन पर छात्र हितों की अनदेखी का आरोप लगाया

सिंडीकेट बैठक से पहले राजस्थान यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, तीन छात्र हिरासत में
राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने, फीस वृद्धि वापस लेने और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सिंडीकेट बैठक से पहले कुलपति सचिवालय का घेराव। प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हल्की झड़प।

जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्र मुद्दों को लेकर जमकर हंगामा हुआ। सिंडीकेट बैठक से पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कुलपति सचिवालय का घेराव किया। छात्रसंघ चुनाव बहाल करने, फीस वृद्धि वापस लेने तथा परिसर में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर बड़ी संख्या में छात्र विश्वविद्यालय परिसर में एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

 

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने प्रशासन पर छात्र हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। उनका कहना था कि लंबे समय से विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन और आंदोलन किए जा रहे हैं, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हल्की झड़प हो गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए बल प्रयोग किया और छात्रों को परिसर से खदेड़ा। इस दौरान तीन छात्रों को हिरासत में लिया गया। घटना के बाद कुछ समय तक विश्वविद्यालय परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा और पुलिस बल तैनात रहा। मामले को लेकर छात्र संगठनों और प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है।

 

Read More साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाए एसबीआई : देवनानी

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी