एसीबी की कार्रवाई : बिल पास कराने की एवज में मांगी घूस, संविदाकर्मी 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

मामले में सीएमएचओ की भूमिका भी जांच के घेरे में

एसीबी की कार्रवाई : बिल पास कराने की एवज में मांगी घूस, संविदाकर्मी 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
रोहट ब्लॉक सीएमएचओ कार्यालय के संविदाकर्मी लेखा सहायक 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि टेंडर से लगी गाड़ी का बिल पास कराने और सेवा जारी रखने के बदले रिश्वत मांगी गई थी। एसीबी ने रकम बरामद कर ली। मामले में सीएमएचओ डॉ. हार्दिक राजपुरोहित की भूमिका भी जांच के घेरे में है, जो फिलहाल फरार हैं।

जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचर निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रविवार को पाली जिले में कार्यालय ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहट के लेखा सहायक (संविदाकर्मी) देवकीनंदन शर्मा को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी पाली द्वितीय को शिकायत मिली थी कि परिवादी की कार्यालय ब्लॉक- मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहट में टेण्डर से लगी गाडी को निरन्तर चालू रखने एवं बिल पास कराने की एवज में शर्मा द्वारा 20 हजार रुपए रिश्वत मांगी जा रही है।

इस पर रिश्वत राशि मांग सत्यापन कराकर शर्मा ने परिवादी से रिश्वत के 20 हजार रुपए प्राप्त कर ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहट की नयी इमारत के प्रथम तल में रखी लकडी की दराज में रखी, जहां से एसीबी टीम द्वारा बरामद कर ली गयी। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हार्दिक राजपुरोहित की संलिप्तता को लेकर डॉ. राजपुरोहित के घर की तलाशी ली गयी। डॉ. राजपुरोहित कार्रवाई की भनक लगने से फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

 

Read More अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार चार हुक्के समेत नशीले फ्लेवर और उपकरण जब्त

 

 

Read More कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दीपके पर हमला, नारेबाजी को लेकर विवाद

Tags: ACB

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक : 10 जनपथ पर पंजाब नेताओं का जमावड़ा, इन दिग्गजों को मिल सकती हैं नई जिम्मेदारियां कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक : 10 जनपथ पर पंजाब नेताओं का जमावड़ा, इन दिग्गजों को मिल सकती हैं नई जिम्मेदारियां
आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर दिल्ली में राहुल गांधी की अध्यक्षता में पंजाब कांग्रेस की दो घंटे लंबी बैठक...
नकाबपोशों का कहर : कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर 85 लाख की डकैती, हथियारों के बल पर दिया वारदात को अंजाम
बीकानेर से साबरमती के लिए नई स्पेशल रेल सेवा शुरू, अश्विनी वैष्णव ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी
चेन्नई में एक-एक कर गिरते गए श्रमिक : अमोनिया गैस रिसाव बना मौत का जाल, निजी फैक्ट्री में 7 श्रमिकों की थमीं सांसें
एसीबी की कार्रवाई : बिल पास कराने की एवज में मांगी घूस, संविदाकर्मी 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
अश्विनी वैष्णव ने रेलवे अवसंरचना को मजबूत करने पर दिया जोर, रेलवे कर्मचारियों के सुझाव को सुना
मतदाता अधिकारों पर कांग्रेस का बड़ा बयान, वोटिंग को मौलिक अधिकार का दर्जा देने की मांग