एसीबी की कार्रवाई : हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने की एवज में मांगी घूस
15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
एसीबी ने सीकर जिले के रानौली थाने में पदस्थ एक हेड कांस्टेबल को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सीकर जिले के रानौली थाने में पदस्थ एक हेड कांस्टेबल को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। ब्यूरो की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी की झुंझुनूं चौकी में परिवादी ने शिकायत की कि उसके भतीजे के विरुद्ध रानौली थाने में गुमशुदा (महिला) की गुमशुदगी दर्ज थी, जिसमें आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने की एवज में हेड कांस्टेबल रामनिवास 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा है।
श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद ब्यूरो की झुंझुनू चौकी में पुलिस उपाधीक्षक शब्बीर खान के नेतृत्व में गठित ब्यूरो के दल ने जाल बिछाकर रामनिवास को परिवादी से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
26 Aug 2026 19:00:04
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...

Comment List