एसीबी की कार्रवाई, अधीक्षण अभियन्ता 84 हजार रुपए का आईफोन लेते गिरफ्तार, रजिस्ट्रेशन कराने की एवज में ले चुका 25 हजार रुपए 

आरोपी से पूछताछ तथा घर की तलाशी की कार्यवाही जारी 

एसीबी की कार्रवाई, अधीक्षण अभियन्ता 84 हजार रुपए का आईफोन लेते गिरफ्तार, रजिस्ट्रेशन कराने की एवज में ले चुका 25 हजार रुपए 

राजस्थान एसीबी ने झालावाड़ के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता विष्णु चंद गोयल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गोयल ने बिल पास करने के बदले आईफोन की मांग की थी। सत्यापन के बाद एसीबी ने 84 हजार रुपये मूल्य का आईफोन लेते समय ट्रैप कार्रवाई कर गिरफ्तारी की। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग वृत झालावाड के अधीक्षण अभियन्ता विष्णु चन्द गोयल को रिश्वत के रूप में 84 हजार रुपए की कीमत वाला एक मोबाइल आईफोन लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने एसीबी की झालावाड़ चौकी को गत 5 जनवरी को शिकायत की थी कि उसके द्वारा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग खण्ड झालावाड़ में हैंडपम्प रिपेयर और पाइप लाइन लिंकेज रिपेयरिंग और लैण्ड सम्पर्क का कार्य किया जा रहा है। पूर्व में रजिस्ट्रेशन कराने की एवज में 25 हजार रुपए लिए जा चुके हैं। उसके पार्टनर एवं उसे नाजायज परेशान कर काम में आपत्तियां निकालते हैं तथा काम से हटाने की धमकी दी जा रही है और अगस्त से एक मोबाइल आईफोन की मांग की जा रही है।

उन्होंने बताया कि परिवादी ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने विभाग में श्रमिक लगाए थे, उसके बिल को फर्जी बताकर उसे हटाने की धमकी दी जा रही है और कहा जा रहा है कि होली-दिवाली पर कुछ नहीं दिया गया। वह जब जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग खण्ड झालावाड के अधीक्षण अभियन्ता विष्णु चन्द गोयल से मिला तो उन्होंने बकाया बिल पास करने तथा परेशान नहीं करने की एवज में एक आईफोन 16 प्रो मोबाइल फोन की रिश्वत के रूप में मांग की गयी, जो लगभग एक लाख तीस हजार रुपये करीब का आता है।      

गुप्ता ने बताया कि इस पर गत सात जनवरी को रिश्वत मांग का सत्यापन कराया गया तो आरोपी द्वारा रिश्वत के रूप में एक मोबाइल आईफोन प्रो 16, 17 मांगने की पुष्टि हुई, जो लगभग एक लाख 50 हजार रुपए करीब का आता है। इस पर रिश्वत के रूप में एक मोबाइल आईफोन एक्स आर एप्पल कम्पनी का कहेनुसार उसी के नाम का बिल बनवाकर आरोपी को देने के लिए कार्यालय में पेश किया गया।

इसके बाद ब्यूरो टीम ने ट्रैप कारर्वाई करते हुए आरोपी गोयल को परिवादी से रिश्वत के रूप में एक मोबाइल आईफोन एक्स आर एप्पल कम्पनी का लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा घर की तलाशी की कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Read More फस्लेबहार की तस्दीक : 300 किस्मों के गुलाबों ने जीता दिल, प्रदर्शनी में फूलों का राजा गुलाब पूरे शबाब पर और अलग अलग कलर में खिले

 

Read More आईआरसीटीसी ने पूर्वी भारत के लिए लॉन्च किया दिव्य पूर्वी मंदिर यात्रा रेल आधारित पर्यटन सर्किट: वाराणसी, कोलकाता, गंगासागर, पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क, चिलिका और बैद्यनाथ धाम ज्योतिर्लिग होंगे कवर

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू
सैन फ्रांसिस्को में भारत के कॉन्सुलेट जनरल ने रविवार को बताया कि US में 22 साल के भारतीय स्टूडेंट साकेत...
महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी
क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी
केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें
भारत-अमेरिका व्यापार मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने दी राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती, टैरिफ संरचना को लेकर झूठ बोलने का लगाया आरोप
रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी, समस्तीपुर मंडल के बेतिया - कुमार बाग रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य