एसीबी डीआईजी हुए पेश : हाईकोर्ट ने कहा: करें कार्रवाई, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में करोडों रुपए के घोटाले को लेकर दिए आदेश

अदालत से समय मांगा

एसीबी डीआईजी हुए पेश : हाईकोर्ट ने कहा: करें कार्रवाई, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में करोडों रुपए के घोटाले को लेकर दिए आदेश

साथ ही अदालत ने अदालत ने मामले की सुनवाई 9 मार्च को रखते हुए कहा है कि इस दौरान एसीबी मामले में कार्रवाई करें।

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में हुए करोड़ों रुपए के घोटाले से जुड़े मामले में एसीबी को कार्रवाई करने को कहा है। जस्टिस अशोक कुमार जैन की एकलपीठ ने यह आदेश टीएन शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। सुनवाई के दौरान एसीबी के डीआईजी और मामले में गठित सीआईटी के मुखिया आनंद शर्मा अदालत में पेश हुए। उनकी ओर से प्रकरण की प्रगति रिपोर्ट अदालत में पेश की गई और अदालत से समय मांगा। इस पर अदालत ने मौखिक रूप से कहा कि अब तक प्रकरण में ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इतना समय बीतने के बाद भी जांच पूरी नहीं की गई है। इसके साथ ही अदालत ने अदालत ने मामले की सुनवाई 9 मार्च को रखते हुए कहा है कि इस दौरान एसीबी मामले में कार्रवाई करें।

याचिका में कहा- अभी तक किसी मामले पर ठोस कार्रवाई नहीं: याचिकाकर्ता के अधिवक्ता पीसी भंडारी ने बताया कि अदालती आदेश के बाद याचिकाकर्ता ने 27 शिकायत रिकॉर्ड सहित एसीबी में पेश की है, लेकिन अभी तक किसी भी मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की गई। एसीबी ने सिर्फ एक मामले में चार माह पहले एफआईआर दर्ज की और चार दिन पहले की शिकायतकर्ता के बयान लिए गए। अदालत ने गत दिनों भी एसीबी डीआईजी को कार्रवाई करने को कहा था, लेकिन अभी भी उनकी ओर से समय ही मांगा जा रहा है। आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार तो एक प्रकरण में अधिकारी ने कार्यादेश पर व्हाइटनर लगाकर समयावधि को कई बार बढाया। इसके बावजूद भी एसीबी ऐसे मामलों में भी कुछ नहीं कर रही है।

Tags: ACB

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एआई शिखर सम्मेलन में प्रदर्शन मामला : युवा कांग्रेस अध्यक्ष चिब गिरफ्तार, पुलिस ने रातभर की पूछताछ; देश की छवि खराब करने का आरोप एआई शिखर सम्मेलन में प्रदर्शन मामला : युवा कांग्रेस अध्यक्ष चिब गिरफ्तार, पुलिस ने रातभर की पूछताछ; देश की छवि खराब करने का आरोप
तीन अन्य को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अब तक चिब सहित 8 युवाओं को गिरफ्तार किया...
जयपुर सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड तेजी: चांदी एक हज़ार रुपए और शुद्ध सोना 8,00 रुपए महंगा 
चांदपोल परकोटा गणेश मंदिर में होगा फाग महोत्सव का आयोजन, विशेष झांकी सजेगी
एक्शन-ड्रामा फिल्म सूबेदार का ट्रेलर रिलीज : शानदार और बड़े स्तर पर बनाई दुनिया की झलक दिखी, जबरदस्त एक्शन और दमदार दृश्य भी दिखाए
कंबोडियाई सरकार की बारूदी सुरंगों पर बड़ी कार्रवाई: 3,541 वर्ग किलोमीटर जमीन से दबीं सुरंगें हटाईं, पीएम ने कहा ईआरडब्ल्यू से खतरा अब भी गंभीर
सुप्रीम कोर्ट का आर्टिकल 142 का उपयोग: बंगाल चुनाव से पहले 'पूर्ण न्याय' का आदेश
5 मार्च से शुरू होगा आरएएस परीक्षा 2025 के साक्षात्कार का सातवां चरण: आरपीएससी ने वेबसाइट पर अपलोड किया कार्यक्रम