जयपुर के निवारू रोड के वार्ड 24 में हादसा, सीवर के चैंबर में सफाई करने उतरे दो सफाईकर्मियों की मौत

जांच समिति गठित 

जयपुर के निवारू रोड के वार्ड 24 में हादसा, सीवर के चैंबर में सफाई करने उतरे दो सफाईकर्मियों की मौत
जयपुर में शुक्रवार को सीवरेज टैंक की सफाई करने उतरे दो ठेका कर्मियों की जहरीली गैस से मौत हो गई। यह हादसा दोपहर को नगर निगम के झोटवाडा जोन में शेखावत मार्ग निवारू रोड वार्ड नंबर 24 में हुआ।  

जयपुर। जयपुर में शुक्रवार को सीवरेज टैंक की सफाई करने उतरे दो ठेका कर्मियों की जहरीली गैस से मौत हो गई। यह हादसा दोपहर को नगर निगम के झोटवाडा जोन में शेखावत मार्ग निवारू रोड वार्ड नंबर 24 में हुआ।  पुलिस और निगम प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार राम मंदिर निवासी रामबाबू और शास्त्री नगर निवासी अजय सेठी दोपहर को कालवाड़ रोड स्थित शेखावत मार्ग पर सीवर के चैम्बर की सफाई करने उतरे थे। वे कुछ देर में ही बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत कावंटिया अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सीवरेज लाइन में मीथेन गैस की चपेट में आने से यह हादसा हुआ।

इस घटना की जानकारी मिलने पर :

वाल्मिकी सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर डंडोरिया भी कावंटिया अस्पताल पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि सीवर ठेकेदार ने अजय एवं रामबाबू को बिना सुरक्षा मानक उपकरण उपलब्ध कराए सीवर मैनहॉल की सफाई का कार्य करवाया जा रहा था।

यूनियन ने रखी यह मांग :

Read More ग्रीष्मावकाश में यात्रियों को राहत: संबलपुर-सांगानेर वनवे स्पेशल ट्रेन 29 मई से

डंडोरिया ने कहा कि संबंधित जेईएन, एईएन एवं एक्सईएन को गिरफ्तार करने, मृतक आश्रितों को एक-एक करोड़ का मुआवजा देने, घटनाओं की पुनरावृति नहीं हो इसके लिए सख्त आदेश जारी किए जाए। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो जल्द कार्य का बहिष्कार किया जाएगा।

Read More प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 44-47 डिग्री में दर्ज, जनजीवन प्रभावित

जांच समिति गठित :

Read More एनपीए नहीं लेने वाले डॉक्टर जूनियर्स के बराबर या ज्यादा वेतन नहीं मांग सकते : हाईकोर्ट

निगम आयुक्त ओम कसेरा ने बताया कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और पूरे प्रकरण की जांच के लिए कमेटी का गठन का जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस