बारिश के बीच वंदेमातरम रोड पर हादसा : तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को कुचला, युवक की मौत

टक्कर के बाद डिवाइडर से टकराई कार

बारिश के बीच वंदेमातरम रोड पर हादसा : तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को कुचला, युवक की मौत
पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र में वंदेमातरम रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार विकल्प उर्फ राजा मीणा की मौत। हादसा सीसीटीवी में कैद। टक्कर के बाद चालक कार छोड़कर फरार।

जयपुर। पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र में वंदेमातरम रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक विकल्प उर्फ राजा मीणा की मौत हो गई। हादसा बुधवार दोपहर करीब दो बजे बारिश के दौरान हुआ। दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार कार स्कूटी सवार को टक्कर मारती दिखाई दे रही है। पुलिस ने कार जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार दोपहर बारिश के बीच तेज रफ्तार किया सेल्टॉस कार ने स्कूटी सवार राजा मीणा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके टायर फट गए। स्कूटी सवार को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित कार डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद चालक कार को कुछ दूरी पर छोड़कर मौके से फरार हो गया।

 

सूचना मिलने पर पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को संभालने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पत्रकार कॉलोनी थाना प्रभारी उदय सिंह यादव ने बताया कि हादसा वंदेमातरम सर्कल के पास हुआ था। दुर्घटना के दौरान कार का टायर फट जाने से चालक वाहन को ज्यादा दूर तक नहीं ले जा सका। वह कुछ दूरी पर कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार जब्त कर ली है और वाहन के नंबर के आधार पर मालिक एवं चालक की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों में रोष लगातार हो रहे सड़क हादसों से नाराज स्थानीय लोगों ने वंदेमातरम रोड पर ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर सवाल उठाए।

 

Read More राजस्थान में सूखे की दस्तक! गहलोत बोले- पदमपुर-घड़साना की तस्वीरें पूरे प्रदेश के लिए चेतावनी

Post Comment

Comment List

Latest News

राजधानी में बारिश ने खोली ड्रेनेज सिस्टम की पोल, सड़कों पर जलभराव से शहर हुआ बेहाल राजधानी में बारिश ने खोली ड्रेनेज सिस्टम की पोल, सड़कों पर जलभराव से शहर हुआ बेहाल
जयपुर में सोमवार दोपहर बाद हुई बारिश से कई इलाकों में जलभराव। कलेक्ट्रेट सर्किल, कालवाड़ रोड, निवारू रोड, मालवीय नगर,...
पोषाहार खाने के बाद 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ी : 16 अस्पताल में भर्ती, चिकित्सकों ने सैंपल जांच के लिए भेजे
स्कूलों के पास जंक फूड की बिक्री पर रोक,  हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
सोम को बूंदों का ‘नम: शिवाय’ : जयपुर में डेढ़ इंच से ज्यादा बारिश, अलवर, धौलपुर, करौली, भरतपुर सहित कई जिलों में बरसे बादल 
इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर