7 साल से फरार 3000 रुपए के इनामी आरोपी दिल्ली के जाफराबाद से गिरफ्तार : पोक्सो एक्ट 2012 के तहत आरोप, जानें पूरा मामला 

आरोपी की लोकेशन ट्रेस की

7 साल से फरार 3000 रुपए के इनामी आरोपी दिल्ली के जाफराबाद से गिरफ्तार : पोक्सो एक्ट 2012 के तहत आरोप, जानें पूरा मामला 

जयपुर पश्चिम पुलिस ने राज्य पुलिस मुख्यालय द्वारा ईनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

जयपुर। जयपुर पश्चिम पुलिस ने राज्य पुलिस मुख्यालय द्वारा ईनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश गुप्ता आर.पी.एस. और सहायक पुलिस आयुक्त सदर धर्मवीर सिंह के निकट पर्यवेक्षण में, थानाधिकारी सदर बृजमोहन कविया के नेतृत्व वाली टीम ने 7 साल से फरार चल रहे इनामी आरोपी को दिल्ली के जाफराबाद क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट 2012 के तहत आरोप थे। परिवादिनी  ने रिपोर्ट में बताया कि वह तलाकशुदा थीं और आरोपी के साथ हसनपुरा, जयपुर में रह रही थीं। आरोपी ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर और डरा-धमकाकर बार-बार बलात्कार किया। साथ ही, रहते हुए परिवादिनी से 2 लाख रुपए नकद और जेवरात भी ठग लिए।

आरोपी कैसे फरार था और कैसे पकड़ा गया ?

आरोपी 2018 से फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए विभिन्न तरकीबें अपनाता रहा। उसने अपने साले के नाम से सिम का इस्तेमाल किया, आधार कार्ड और अन्य आईडी दिल्ली में बनवा ली। अजमेर के मूल निवास को छोड़कर दिल्ली के सुंदर नगरी, मुस्तफाबाद और फिर जाफराबाद में किराए के मकान पर रह रहा था। पैन कार्ड भी मुस्तफाबाद से बनवाया।

Read More ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की 3 फ्लाइट्स रद्द, यात्री परेशान

टीम ने तकनीकी जांच और गहन आसूचना संकलन के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। सघन जनसंख्या वाले जाफराबाद से गिरफ्तार किया गया।

Read More दुधारू गाय को खुला छोड़ना पड़ रहा भारी, एक बार में 56 सौ रुपए लग रहा जुमार्ना

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर एयरपोर्ट पर कल से नोटम लागू : रोज 4 घंटे फ्लाइट संचालन बंद, जानें कौन-कौन सी फ्लाइट होंगी प्रभावित  जयपुर एयरपोर्ट पर कल से नोटम लागू : रोज 4 घंटे फ्लाइट संचालन बंद, जानें कौन-कौन सी फ्लाइट होंगी प्रभावित 
जयपुर एयरपोर्ट पर 17 से 23 मार्च तक नोटम लागू। रोज दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक फ्लाइट संचालन...
संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा सम्पन्न, संगठन विस्तार और सामाजिक समरसता पर चर्चा
18 मार्च 2026 को प्रस्तावित कैरियर मार्गदर्शन एवं रोजगार सहायता शिविर स्थगित, प्रतिभागियों से आगामी सूचना तक प्रतीक्षा करने का अनुरोध
यूडी टैक्स का भुगतान नहीं करने पर एक दर्जन संपत्तियों पर कार्यवाही, जानें पूरा मामला 
योग, ध्यान और संकल्प : राजस्थान विश्वविद्यालय में गूंजा नशामुक्त और विकसित भारत का संदेश, मानसिक शांति और 'ह्यूमन लाइब्रेरी' से करियर की राह सीखेंगे एनएसएस के स्वयंसेवक
Weather Update : बारिश के कारण गिरा पारा, हवा में घुली ठंडक, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
हरे निशान में बंद हुआ बाजार: दिग्गज कंपनियों में लिवाली से 939 अंक उछला सेंसेक्स, इन कंपनियों में दिखा एक्शन