IOCL पाइपलाइन में अवैध वाल्व लगाकर 8 लाख लीटर क्रूड ऑयल चोरी, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी को न्यायालय में पेश

IOCL पाइपलाइन में अवैध वाल्व लगाकर 8 लाख लीटर क्रूड ऑयल चोरी, आरोपी गिरफ्तार
SOG राजस्थान ने IOCL की भूमिगत पाइपलाइन में छेद कर अवैध वाल्व लगाकर क्रूड ऑयल चोरी करने के मामले में गुजरात निवासी जैयश भाई उर्फ मोदी उर्फ राजू (56) को गिरफ्तार। आरोपी को कोर्ट ने सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा।

जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (SOG) राजस्थान ने IOCL की भूमिगत पाइपलाइन में छेद कर अवैध वाल्व लगाकर अति-ज्वलनशील क्रूड ऑयल चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जैयश भाई उर्फ मोदी उर्फ राजू (56) निवासी अंबाजी पोल, रानौली, थाना जवाहर नगर, जिला वडोदरा, गुजरात के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे सात दिन के पुलिस अभिरक्षा रिमांड पर भेजा गया है।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, SOG विशाल बंसल ने बताया कि अप्रैल 2025 में IOCL के सहायक प्रबंधक संजय कुमार सेन ने ग्राम नासून, तहसील मसूदा, जिला ब्यावर में चरागाह भूमि से गुजर रही सलाया-मथुरा पाइपलाइन (SMPL-24) में छेद कर अवैध वाल्व लगाने और क्रूड ऑयल चोरी किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए SOG टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। FSL, साइबर, फुटप्रिंट और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की सहायता से साक्ष्य जुटाए गए। तकनीकी शाखा से प्राप्त BTS डाटा और दूरसंचार कंपनियों के CDR का विश्लेषण कर संदिग्धों से पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पाइपलाइन में छेद कर अवैध वाल्व लगाया और लोहे व हाइड्रोलिक प्लास्टिक पाइप तथा फ्लेंज के जरिए कनेक्शन जोड़कर करीब 8 लाख लीटर (36 टैंकर) क्रूड ऑयल चोरी किया।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान के बांधों में 7743 एमक्यूएम पानी, पिछले साल से 31.8% कम  राजस्थान के बांधों में 7743 एमक्यूएम पानी, पिछले साल से 31.8% कम 
जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के 693 बांधों में पिछले साल की तुलना में इस वर्ष 31.8...
तुर्की ने रूस-यूक्रेन शांति वार्ता फिर इस्तांबुल में शुरू कराने की पहल की, पश्चिमी देशों से समर्थन देने की अपील की
कच्चे तेल की तेजी से शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 383 अंक टूटा, निफ्टी 23,800 के नीचे बंद हुआ
सुप्रीम कोर्ट का कलकत्ता हाईकोर्ट को निर्देश, TMC कार्यालय से बिलबोर्ड हटाने के मामले पर जल्द सुनवाई करने को कहा
मुख्य सचिव से दक्षिण पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ की शिष्टाचार भेंट, नागरिक-सैन्य समन्वय एवं पूर्व सैनिक कल्याण पर चर्चा
जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षान्त समारोह आयोजित, राज्यपाल- विश्वविद्यालय ऐसी शिक्षा दे जिससे विद्यार्थी विवेकवान बने
IOCL पाइपलाइन में अवैध वाल्व लगाकर 8 लाख लीटर क्रूड ऑयल चोरी, आरोपी गिरफ्तार