SMS Hospital को बम से उड़ाने की धमकी, ढाई घंटे में आरोपी गिरफ्तार
सुबह करीब 6 बजे एक फोन कॉल प्राप्त
जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम को सुबह करीब 6 बजे एक फोन कॉल प्राप्त हुई, जिसमें कॉलर ने धमकी दी कि दोपहर 3 बजे तक SMS Hospital को बम से उड़ा दिया जाएगा। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तुरंत सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं।
जयपुर। जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम को सुबह करीब 6 बजे एक फोन कॉल प्राप्त हुई, जिसमें कॉलर ने धमकी दी कि दोपहर 3 बजे तक SMS Hospital को बम से उड़ा दिया जाएगा। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तुरंत सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। मौके पर बीडीएस, डॉग स्क्वायड, ईटी कार्ट और कई थानों की पुलिस टीम पहुंची। अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने धमकी देने वाले फोन नंबर की लोकेशन ट्रेस की, जो Haryana की निकली। तुरंत हरियाणा पुलिस को सूचना दी गई।
संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक मोनू गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने ही जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर धमकी दी थी। आरोपी मोनू गुप्ता वर्तमान में Khori, Haryana में रह रहा था और परचून के सामान की सप्लाई का काम करता है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Comment List