कमीशन के लालच में साइबर ठगों को बैंक खाता देने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  

साइबर ठगी की राशि का लेन-देन

कमीशन के लालच में साइबर ठगों को बैंक खाता देने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
जयपुर पश्चिम पुलिस ने साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में बैंक खाता उपलब्ध कराने के आरोप में अंकित जांगिड को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कमीशन के लालच में ठगों को अपना खाता दिया, जिसके जरिए 15 लाख रुपए से अधिक का लेन-देन हुआ।

जयपुर। साइबर ठगी की रकम को बैंक खातों के जरिए इधर-उधर पहुंचाने वालों के खिलाफ जयपुर पश्चिम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने कमीशन के लालच में साइबर ठगी करने वाले लोगों को अपना बैंक खाता उपलब्ध करवाया था। इस खाते के माध्यम से 15 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी की राशि का लेन-देन किया गया।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और ठगी की रकम के लेन-देन के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस मुख्यालय की ओर से चलाए जा रहे म्यूल हंटर अभियान के तहत यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि साइबर सेल टीम एवं तकनीकी शाखा जयपुर पश्चिम के प्रयासों से थाना वैशाली नगर में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कमीशन के बदले उपलब्ध करवाया बैंक खाता पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित जांगिड निवासी ई-36, श्रीराम विहार करणी विहार के रूप में हुई है। अनुसंधान में सामने आया कि आरोपी ने कमीशन के लालच में साइबर ठगी करने वाले आरोपियों को अपना बैंक खाता उपलब्ध करवाया था। इस खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी से प्राप्त रकम के लेन देन किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंचायत चुनाव : भाजपा चेहरों पर मंथन, सीएम भजनलाल शर्मा लगातार दूसरे दिन पार्टी मुख्यालय में पंचायत चुनाव : भाजपा चेहरों पर मंथन, सीएम भजनलाल शर्मा लगातार दूसरे दिन पार्टी मुख्यालय में
राजस्थान में पंचायती राज चुनावों को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लगातार दूसरे दिन प्रदेश भाजपा कार्यालय...
दिल्ली: अब जंतर-मंतर पर नहीं होंगे धरना-प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने किया डिनोटिफाई, तीन नये स्थल तय
बूंदी डिपो में थम नहीं रहे बेटिकट यात्रियों के मामले, फिर मिले 15 यात्री बिना टिकट
2026 के अर्थशास्त्र नोबेल पुरस्कार के लिए रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड के नाम की घोषणा
आईटीआई की बदलेगी तस्वीर, संवरेगी युवाओं की तकदीर : भविष्य की नींव को मजबूत कर रही पीएम-सेतु योजना
सऊदी अरब में मौत की सजा पाए दो पंजाबियों के मामले में केंद्र से गुहार, परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा
CEC के खिलाफ राहुल, प्रियंका और खड़गे के नेतृत्व में विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, पुलिस ने रोका; आकाशवाणी की ओर बढ़े नेता