अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई : एक आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से देशी कट्टा बरामद ; पूछताछ जारी

वर्तमान में वह सांगानेर क्षेत्र में निवास कर रहा

अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई : एक आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से देशी कट्टा बरामद ; पूछताछ जारी

ऑपरेशन (AAG) के तहत अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद। इंटेलिजेंस विकसित कर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अपराधियों को किया चिन्हित।

जयपुर। सीएसटी पुलिस आयुक्तालय जयपुर द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन (AAG) के तहत अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुरी थाना पुलिस (उत्तर) के साथ संयुक्त अभियान में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद किया है। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के मार्गदर्शन, विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) राहुल प्रकाश के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त (अपराध) अभिजीत सिंह के सुपरविजन में सीएसटी टीम ने अवैध हथियार तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया।

पुलिस के अनुसार, अवैध हथियार रखने वालों के संबंध में इंटेलिजेंस विकसित कर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अपराधियों को चिन्हित किया गया। पुख्ता सूचना के आधार पर ब्रह्मपुरी क्षेत्र स्थित नगर निगम कॉलोनी पार्क के पास खड़े एक संदिग्ध युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1 अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोपाल गुप्ता (35) निवासी तिलक नगर, जयपुर के रूप में हुई है। वर्तमान में वह सांगानेर क्षेत्र में निवास कर रहा था। पुलिस आरोपी से अवैध हथियार के स्रोत और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फिल्म ‘शतक’ देखने पर नहीं लगेगा SGST का बोझ, सरकार करेगी भरपाई फिल्म ‘शतक’ देखने पर नहीं लगेगा SGST का बोझ, सरकार करेगी भरपाई
राज्य सरकार ने हिन्दी फिल्म ‘शतक’ को लेकर बड़ा फैसला किया। सरकार ने तय किया है कि इस फिल्म के...
PM e-Bus Sewa : राजस्थान में हरित सार्वजनिक परिवहन की ऐतिहासिक शुरुआत, जयपुर में ई-बसों का ट्रायल आरंभ
भारत-इजरायल के द्विपक्षीय संबंधों में जुड़ा नया मुहावरा ''मोदी झप्पी'': 27 करार पर हुए हस्ताक्षर
वायदा बाजार की नरमी का असर : दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट, जानें क्या है भाव
Re-KYC नहीं होने पर DBT भुगतान में आ सकता है व्यवधान : आयोजना विभाग ने सभी विभागों को भेजा पत्र
हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, ऑटो और फार्मा सेक्टरों में लिवाली से इन कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन
5 देशों के पर्यटकों ने लिया राजस्थानी आतिथ्य का अनुभव, गांधी नगर स्टेशन पर पारंपरिक अंदाज में हुआ स्वागत अभिनंदन