आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए, अधिकारियों को दी एडिशनल जिम्मेदारी
अजमेर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया
कार्मिक विभाग ने कई आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे, जो अगले आदेश तक प्रभावी। नम्रता वृश्णि को राजस्थान हैंडलूम विकास निगम का प्रभार मिला। अतुल प्रकाश को BIDA का CEO बनाया। नित्या के. को नगर निगम अजमेर का अतिरिक्त प्रभार मिला।
जयपुर। राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने एक आदेश जारी कर कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। आदेश के अनुसार ये व्यवस्थाएं अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगी। जारी आदेश में नम्रता वृश्णि, विशिष्ट सचिव, खान एवं पेट्रोलियम विभाग को राजस्थान हैंडलूम विकास निगम का प्रबंध निदेशक एवं अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। खैरथल-तिजारा के जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश को भिवाड़ी समेकित विकास प्राधिकरण (BIDA) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार, अजमेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त नित्या के. को नगर निगम अजमेर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
उदयपुर नगर निगम के आयुक्त अभिषेक खन्ना को उदयपुर विकास प्राधिकरण का आयुक्त तथा बीकानेर नगर निगम के आयुक्त सिद्धार्थ पलानीचामी एस. को बीकानेर विकास प्राधिकरण का आयुक्त बनाया गया है।

Comment List