प्रदेश में एलपीजी और पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक : आमजन को किसी प्रकार की चिंता की आवश्यकता नहीं, मुख्य सचिव ने एलपीजी की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के दिए निर्देश
पीएनजी कनेक्शन का तेजी से विस्तार किया जाए
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एलपीजी, पेट्रोल-डीजल व उर्वरक आपूर्ति पर समीक्षा कर भरोसा दिलाया—पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। अप्रैल तक 5 लाख पीएनजी कनेक्शन का लक्ष्य। कालाबाजारी रोकने, किसानों को यूरिया-डीएपी निर्बाध देने के निर्देश। पैनिक बाइंग व अफवाहों पर सख्ती, प्राइस मॉनिटरिंग तेज। राशन, अन्नपूर्णा रसोई, ईवी चार्जिंग, प्रवासी मजदूर व खाड़ी में राजस्थानियों की मदद पर फोकस।
जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल व उर्वरक आपूर्ति को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में स्पष्ट किया गया कि प्रदेश में सभी आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आमजन को किसी प्रकार की चिंता की आवश्यकता नहीं है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एलपीजी की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के साथ पीएनजी कनेक्शन का तेजी से विस्तार किया जाए। अप्रैल तक 5 लाख पीएनजी कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है।
साथ ही उर्वरकों की कालाबाजारी और डाइवर्जन रोकनेए तथा किसानों को यूरिया व डीएपी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पैनिक बाइंग रोकने, भ्रामक अफवाहों पर सख्त कार्रवाई करने और दैनिक प्राइस मॉनिटरिंग के जरिए बाजार नियंत्रण पर जोर दिया गया। गरीब कल्याण योजनाओं, राशन वितरण और अन्नपूर्णा रसोई के सुचारू संचालन के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग प्वाइंट बढ़ाने, प्रवासी मजदूरों की समस्याओं के समाधान और खाड़ी देशों में रह रहे राजस्थानियों को सहायता उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया।

Comment List