अवैध गैस रिफिलिंग पर प्रशासन का शिकंजा : 4 सतर्कता दलों की कार्रवाई, 78 सिलेंडर सहित सामान जब्त

5 लोगों के खिलाफ एफआईआर की तैयारी

अवैध गैस रिफिलिंग पर प्रशासन का शिकंजा : 4 सतर्कता दलों की कार्रवाई, 78 सिलेंडर सहित सामान जब्त
जिला प्रशासन ने अवैध गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। सतर्कता दलों ने पुलिस के साथ छापेमारी कर 78 सिलेंडर, मोटर, कांटे व रिफिलिंग उपकरण जब्त। गोनेर रोड व खातीपुरा सहित कई इलाकों में कार्रवाई। 5 लोगों पर एफआईआर की प्रक्रिया शुरू।

जयपुर। घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग, भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला रसद अधिकारी जयपुर प्रथम के निर्देश पर गठित चार सतर्कता दलों ने पुलिस के सहयोग से शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर 78 गैस सिलेंडर, 7 इलेक्ट्रॉनिक मोटर, 4 इलेक्ट्रॉनिक कांटे, 2 रेगुलेटर मय पाइप और 2 अवैध रिफलिंग जुगाड़ जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान पांच व्यक्तियों के खिलाफ  संबंधित पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला रसद अधिकारी प्रथम प्रियव्रत सिंह चारण ने बताया कि शहर में अवैध गैस कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सतर्कता दलों ने पुलिस थाना खोनागोरियान क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की।

पहली कार्रवाई में मच्छ की पीपली, गोनेर रोड क्षेत्र से 19 घरेलू गैस सिलेंडर और ईंटा गांधी नगर खातीपुरा क्षेत्र से अवैध रिफलिंग में इस्तेमाल हो रहे 8 घरेलू गैस सिलेंडर, 2 इलेक्ट्रॉनिक मोटर और 2 इलेक्ट्रॉनिक कांटे जब्त किए गए। इसी प्रकार दूसरी कार्रवाई में प्लॉट नंबर 12 बजरंग विहार गोनेर रोड से 10 घरेलू गैस सिलेंडर, 2 इलेक्ट्रॉनिक मोटर, अवैध रिफलिंग जुगाड़, 2 इलेक्ट्रॉनिक कांटे तथा अन्य स्थान से 17 घरेलू गैस सिलेंडर, 1 इलेक्ट्रॉनिक मोटर, 1 रेगुलेटर मय नोजल और 2 अवैध रिफिलिंग जुगाड़ जब्त किए गए।चारण ने बताया कि दुकान संख्या 53 राजीव नगर गोनेर रोड से 19 घरेलू गैस सिलेंडर और 2 इलेक्ट्रॉनिक मोटर तथा ज्योति गैस होम सर्विस गोनेर रोड से 5 घरेलू गैस सिलेंडर और 1 रेगुलेटर मय नोजल जब्त किया गया। उन्होंने कहा कि शहर में अवैध रिफिलिंग, गैस भंडारण और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का : बांसी गोदाम खुलवाकर खाद स्टॉक की हुई जांच असर खबर का : बांसी गोदाम खुलवाकर खाद स्टॉक की हुई जांच
मौके पर ही पंचनामा तैयार कर कुछ किसानों को खाद का वितरण भी किया ।
अमेरिका और ईरान शांति समझौते से पटरी पर लौटेगा कोटा का व्यापार-उद्योग
दुनिया में बढ़ा भारत का मान: स्लोवाकिया के सर्वोच्च राजकीय सम्मान से नवाजे गए प्रधानमंत्री मोदी, भारत-स्लोवाकिया संबंधों को मिली नई मजबूती 
PKC-ERCP परियोजना को मिली रफ्तार, बीसलपुर से मोतीसागर तक कृत्रिम जलाशय निर्माण शुरू
दिल्ली पुलिस ने 'म्यूल अकाउंट' उपलब्ध करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़ ; 10 लोग गिरफ्तार, साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने का आरोप
अवैध गैस रिफिलिंग पर प्रशासन का शिकंजा : 4 सतर्कता दलों की कार्रवाई, 78 सिलेंडर सहित सामान जब्त
केंद्र सरकार ने बदले नियम , अब कफ सिरप खरीदने के लिए डॉक्टर की पर्ची जरूरी