स्वायत्त शासन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, 13 अधिकारियों का किया पदस्थापन
नगर निगमों, नगर परिषदों और नगरपालिकाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी
स्वायत्त शासन विभाग ने राजस्थान नगर पालिका सेवा के 13 एपीओ अधिकारियों के पदस्थापन आदेश जारी। प्रशासनिक कारणों से इन अधिकारियों को विभिन्न नगर निगमों, नगर परिषदों और नगरपालिकाओं में नई जिम्मेदारियां दी। विभाग ने सभी अधिकारियों को तत्काल नए स्थान पर कार्यभार ग्रहण कर पालन रिपोर्ट भेजने के निर्देश।
जयपुर। स्वायत्त शासन विभाग ने प्रशासनिक कारणों से राजस्थान नगर पालिका सेवा के अधिकारियों के पदस्थापन आदेश जारी किए हैं। विभाग ने एपीओ चल रहे 13 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से विभिन्न नगर निगमों, नगर परिषदों और नगरपालिकाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
विभाग ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल नवीन पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर इसकी पालन रिपोर्ट विभाग को अविलंब भेजें। यह आदेश सक्षम स्तर से अनुमोदित होने के बाद तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
05 Aug 2026 15:39:24
सरोवर टॉकीज के सामने सड़क बनने के बाद भी दोनों तरफ से रास्ता बंद।

Comment List