सेवा विस्तार के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, प्रशासनिक एवं शासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा

मुलाकात शिष्टाचार भेंट के रूप में हुई

सेवा विस्तार के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, प्रशासनिक एवं शासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने छह माह का सेवा विस्तार मिलने के बाद शिष्टाचार भेंट। मुलाकात में प्रशासनिक और शासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा। मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक सुधार, सुशासन, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विभागीय समन्वय पर जोर दिया।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मुलाकात की। छह माह का सेवा विस्तार मिलने के बाद मुख्यमंत्री से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान दोनों के बीच प्रशासनिक एवं शासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास को हाल ही में छह माह का सेवा विस्तार दिया गया है। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उनके कार्यकाल के दौरान राज्य में प्रशासनिक सुधारों, सुशासन और विभिन्न विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप विभागों के बीच बेहतर समन्वय और योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग पर भी जोर दिया। मुख्य सचिव ने भी राज्य सरकार की प्राथमिकताओं और विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रशासनिक स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के रूप में हुई।

Post Comment

Comment List

Latest News

त्योहारों में बढ़ेगी रेल सुविधा : जोधपुर-चैन्नई बीच एवं एमजी आर चैन्नई सेट्रल-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा का संचालन त्योहारों में बढ़ेगी रेल सुविधा : जोधपुर-चैन्नई बीच एवं एमजी आर चैन्नई सेट्रल-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा का संचालन
आगामी त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-चेन्नई और एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-जोधपुर स्पेशल रेलसेवाओं का...
"वंदे मातरम्" को लेकर कांग्रेस पर Rajnath Singh का बड़ा निशाना, बोले- संविधान और देशभक्ति पर उठ रहे गंभीर सवाल
जयपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, हाईवे से हटेंगे अवैध ढाबे और अतिक्रमण
भारत और सिंगापुर ने की रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा : उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर, संबंधों को मजबूत करने पर भी व्यक्त की सहमति
जीएसटी विभाग की चार प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, 4.99 करोड़ की अनियमितता उजागर
सेवा विस्तार के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिले मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, प्रशासनिक एवं शासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा: संगम के कई घाट डूबे, निचले इलाकों में गहराया बाढ़ का खतरा