पदोन्नति के बाद तीन अधीक्षण अभियंताओं को मिली नई जिम्मेदारी, बिजली वितरण से जुड़े महत्वपूर्ण क्षेत्रों का संभालेंगे कार्यभार
विभागीय कार्यों को गति मिलेगी
जयपुर डिस्कॉम में पदोन्नति के बाद तीन अधीक्षण अभियंताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी। टेक्नोक्रेट जितेन्द्र कुमार अग्रवाल को अधीक्षण अभियंता बूंदी, अजय कुमार को अधीक्षण अभियंता स्मार्ट मीटर, जयपुर और हरिमोहन अग्रवाल को अधीक्षण अभियंता कुसुम पद पर नियुक्त किया।
जयपुर। जयपुर डिस्कॉम में तीन अधीक्षण अभियंताओं को पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। डिस्कॉम प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार टेक्नोक्रेट जितेन्द्र कुमार अग्रवाल को अधीक्षण अभियंता, बूंदी के पद पर नियुक्त किया गया है।
वहीं, अजय कुमार को अधीक्षण अभियंता, स्मार्ट मीटर, जयपुर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा हरिमोहन अग्रवाल को अधीक्षण अभियंता, कुसुम के पद पर पदस्थापित किया गया है। पदोन्नति के बाद अधिकारियों को उनके नए पदभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि नई पोस्टिंग के साथ संबंधित क्षेत्रों में बिजली वितरण व्यवस्था और विभागीय कार्यों को गति मिलेगी।
Read More डोटासरा का भाजपा पर हमला : भाजपा को सिर्फ सत्ता चाहिए, कहा- किसानों की तकलीफ से इनका कोई सरोकार नहीं
Related Posts
Post Comment
Latest News
01 Oct 2026 16:24:04
अरनेठा से अडीला तक चल रहा ड्रेसिंग कार्य, दो माह में शेष 30 फीसदी काम पूरा करने का लक्ष्य।

Comment List