12वें BRICS संसदीय मंच के बाद राजस्थान आएगा विदेशी प्रतिनिधिमंडल, जयपुर-उदयपुर भ्रमण प्रस्तावित
आवश्यक व्यवस्थाओं और कार्रवाई के लिए अनुरोध किया
जयपुर। 12वें BRICS Parliamentary Forum के बाद BRICS देशों के प्रतिनिधिमंडल के राजस्थान दौरे का कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। राजस्थान सरकार के संसदीय कार्य विभाग को इस संबंध में लोकसभा सचिवालय, नई दिल्ली से पत्र प्राप्त हुआ है। पत्र के अनुसार, 12वां BRICS Parliamentary Forum 26 और 27 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इसमें BRICS देशों से करीब 200 प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। इन प्रतिनिधियों को ‘Guests of Parliament of India’ का दर्जा प्रदान किया जाएगा। फोरम के बाद कुछ प्रतिनिधिमंडलों द्वारा 28 और 29 अक्टूबर 2026 को जयपुर एवं उदयपुर का भ्रमण किया जाना प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर लोकसभा सचिवालय ने राजस्थान सरकार से आवश्यक व्यवस्थाओं और कार्रवाई के लिए अनुरोध किया है।
राजस्थान विधानसभा के प्रमुख सचिव को भी लोकसभा सचिवालय के पत्र की प्रति भेजकर आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित किया गया है। संसदीय कार्य विभाग ने संबंधित अधिकारियों को प्रस्तावित विदेशी प्रतिनिधिमंडल के राजस्थान प्रवास को लेकर जरूरी तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। यह दौरा राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के सामने प्रस्तुत करने का अवसर भी बनेगा।

Comment List