युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोग धरने पर बैठे : 5 लाख की राशि, 1 प्लॉट व बच्चों की शिक्षा और विवाह तक सम्पूर्ण जिम्मेदारी

विधायक बालमुकुंदाचार्य ने समाप्त करवाया धरना  

युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोग धरने पर बैठे : 5 लाख की राशि, 1 प्लॉट व बच्चों की शिक्षा और विवाह तक सम्पूर्ण जिम्मेदारी

उन्होंने कचरा कलेक्शन के ठेकेदार से 5 लाख की नकद सहायता राशि और एक लाख रुपए की राशि भामाशाह की तरफ से दिलवाई।

जयपुर। जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में शनिवार को नगर निगम के हूपर की टक्कर से हुई बाइक सवार की मौत के बाद मृतक के परिजनों और परिचितों में आक्रोश फैल गया और वे धरने पर बैठ गए। इस दौरान मृतक के आश्रितों को सरकारी नौकरी और आर्थिक मदद की मांग की गई। गौरतलब है कि बाइक सवार रामकल्याण सैनी 40 अपनी पत्नी के साथ बाइक से ससुराल जा रहा था। जयसिंह पुरा खोर थाने के पास निगम के हूपर ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। 

विधायक बालमुकुंदाचार्य ने समाप्त करवाया धरना  
हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य धरनास्थल पहुंचे और लोगों को भरोसा दिलाया कि वे परिवार की पूरी जिम्मेदारी उठाएंगे। बच्चों की पढ़ाई, शादी का खर्चा भी वे देंगे। बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि मृतक के परिवार के सदस्य को संविदा पर नौकरी, डेयरी बूथ, सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलवाया जाएगा। वे खुद 5 लाख की राशि, 1 प्लॉट व बच्चों की शिक्षा और विवाह तक सम्पूर्ण जिम्मेदारी उठाएंगे। उन्होंने कचरा कलेक्शन के ठेकेदार से 5 लाख की नकद सहायता राशि और एक लाख रुपए की राशि भामाशाह की तरफ से दिलवाई। साथ ही लगभग 21 लाख की राशि का एक प्लॉट खुद की तरफ से देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने 32 लाख रुपए की राशि दिलवाकर धरना समाप्त कराया। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प