बारिश के बाद हरियाली से निखरा झालाना : राणा की दमदार वॉक बनी पर्यटकों के रोमांच का केंद्र, जोन-1 और पार्किंग क्षेत्र के आसपास मेल लेपर्ड की लगातार साइटिंग

मानसून में सफारी का रोमांच बढ़ा

बारिश के बाद हरियाली से निखरा झालाना : राणा की दमदार वॉक बनी पर्यटकों के रोमांच का केंद्र, जोन-1 और पार्किंग क्षेत्र के आसपास मेल लेपर्ड की लगातार साइटिंग
मानसून की बारिश के बाद झालाना लेपर्ड रिजर्व हरियाली से आच्छादित हो गया। जंगल में वन्यजीवों की गतिविधियां बढ़ने से पर्यटकों को बेहतर साइटिंग का अनुभव मिल रहा। मेल लेपर्ड ‘राणा’ जोन-1 और पार्किंग क्षेत्र के आसपास अक्सर दिखाई दे रहा।

जयपुर। झालाना लेपर्ड रिजर्व में मानसून की बारिश के बाद पहाड़ियां हरी-भरी हो गई हैं और पूरा जंगल प्राकृतिक सौंदर्य से सराबोर नजर रहा है। हरियाली के बीच वन्यजीवों की गतिविधियां भी बढ़ गई हैं, जिससे पर्यटकों को शानदार साइटिंग का अनुभव मिल रहा है। इन दिनों खासतौर पर मेल लेपर्ड राणा जोन नंबर-1 और कभी-कभी पार्किंग क्षेत्र के आसपास बेखौफ चहलकदमी करता दिखाई दे रहा है। राणा के इस अंदाज के वीडियो और तस्वीरें पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

सफारी के दौरान उसे करीब से देखने का रोमांच पर्यटकों के लिए यादगार अनुभव साबित हो रहा है। नेचर गाइड असलम खान ने बताया कि मानसून में जंगल की हरियाली और लेपर्ड की नियमित साइटिंग झालाना की खूबसूरती को और बढ़ा देती है। ऐसे रोमांचक दृश्य सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहे हैं और बड़ी संख्या में पर्यटकों को झालाना आने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग