कृषि विज्ञान पेपर लीक मामला : शिव सिंह राठौड़ से एसओजी की लगातार पूछताछ जारी, आरपीएससी के कई अफसर जांच के घेरे में

अंदरूनी नेटवर्क से जुड़े मामलों में पूछताछ

कृषि विज्ञान पेपर लीक मामला : शिव सिंह राठौड़ से एसओजी की लगातार पूछताछ जारी, आरपीएससी के कई अफसर जांच के घेरे में

राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों की जांच लगातार बड़े खुलासे कर रही। स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा-2022 पेपर लीक मामले में अब राजस्थान लोक सेवा आयोग के शीर्ष स्तर तक जांच की आंच पहुंच गई।

जयपुर। राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों की जांच लगातार बड़े खुलासे कर रही है। स्कूल व्याख्याता (कृषि विज्ञान) भर्ती परीक्षा-2022 पेपर लीक मामले में अब राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के शीर्ष स्तर तक जांच की आंच पहुंच गई है। एसओजी ने मंगलवार को आरपीएससी के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. शिव सिंह राठौड़ को जोधपुर स्थित उनके निवास से पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर जयपुर पहुंचाया, जहां उनसे देर शाम तक गहन पूछताछ की गई। जांच एजेंसियां उनके कार्यकाल के दौरान हुई परीक्षाओं और पेपर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अहम जानकारी जुटाने में लगी हैं।

एसओजी की टीम मंगलवार सुबह करीब 6 बजे जोधपुर स्थित डॉ. शिव सिंह राठौड़ के घर पहुंची। बताया जा रहा है कि एसओजी ने उन्हें पहले नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन सोमवार को वह पेश नहीं हुए। इसके बाद कार्रवाई करते हुए टीम उन्हें जयपुर लेकर आई, जहां सुबह 11 बजे से पूछताछ शुरू की गई। सूत्रों के अनुसार एसओजी कार्यालय में पहले डॉ. शिव सिंह से अकेले पूछताछ की गई और बाद में आरपीएससी के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा के साथ आमने-सामने बैठाकर संयुक्त पूछताछ की। इस दौरान एडिशनल एसपी से लेकर एडीजी स्तर तक के अधिकारियों ने उनसे कई महत्वपूर्ण सवाल किए। 

ऐसे चला था तंत्र
पूर्व में गिरफ्तार आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा से पूछताछ के दौरान कई अहम इनपुट मिले थे। कटारा ने बताया था कि जिस समय पेपर लीक की घटनाएं हुईं, उस दौरान डॉ. शिव सिंह राठौड़ कार्यवाहक चेयरमैन के पद पर थे। इसी आधार पर एसओजी ने उनसे पूछताछ का दायरा बढ़ाया है। एसओजी ने मंगलवार को अजमेर से आरपीएससी के यूडीसी मानसिंह मीणा को भी हिरासत में लिया। उससे बाबूलाल कटारा और आयोग के अंदरूनी नेटवर्क से जुड़े मामलों में पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि आयोग के भीतर से ही गोपनीय सूचनाएं और प्रश्नपत्र बाहर पहुंचाए गए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पेपर लीक मामला: केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घेरा, जेन-जी से किया सड़कों पर उतरने का आह्वान पेपर लीक मामला: केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घेरा, जेन-जी से किया सड़कों पर उतरने का आह्वान
अरविंद केजरीवाल ने नीट पेपर लीक पर युवाओं (Gen-Z) से संवाद कर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की। उन्होंने भाजपा शासित...
चीनी विदेश मंत्रालय का दावा: मतभेदों को दूर कर अमेरिका के साथ सहयोग बढ़ाने को तैयार, वैश्विक शांति और विकास के मुद्दों पर चर्चा
जयपुर मंडल का कीर्तिमान: एक साथ दो नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों की सफल कमीशनिंग
ऑपरेशन आग : पिस्टल और कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
बिहार के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: मंहगाई भत्ते में बढ़ोतरी, सम्राट मंत्रिमंडल ने दी 18 प्रस्तावों को मंजूरी
रोडवेज बसों में परीक्षार्थियों की निःशुल्क यात्रा का होगा डिजिटल सत्यापन, पंजीकरण परीक्षा से 36 घंटे पहले
लिव-इन पार्टनर ने की महिला की गला दबाकर हत्या : 3 महीने से रह रहे थे साथ; आरोपी गिरफ्तार