जयपुर-मुंबई के बीच एयर कनेक्टिविटी बढ़ी, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने फिर शुरू की फ्लाइट
बेहतर सुविधा और अधिक सीटों का विकल्प उपलब्ध
जयपुर। जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से मुंबई के लिए हवाई कनेक्टिविटी लगातार मजबूत हो रही है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जयपुर-मुंबई के बीच अपनी एक और नियमित उड़ान दोबारा शुरू कर दी है। मंगलवार से शुरू हुई यह फ्लाइट जयपुर से प्रतिदिन शाम 5:35 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी, जबकि मुंबई से रात 10:15 बजे जयपुर पहुंचेगी।
इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले व्यापारियों, पर्यटकों और अन्य यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यह उड़ान 30 जून को परिचालन कारणों से बंद कर दी थी। अब करीब एक महीने बाद सेवा फिर शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी। नई उड़ान के शुरू होने से जयपुर एयरपोर्ट की एयर कनेक्टिविटी में और विस्तार होगा तथा मुंबई रूट पर यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक सीटों का विकल्प उपलब्ध होगा।

Comment List