दीपावली पर पटाखों के धुएं से बिगड़ी जयपुर की हवा, मानसरोवर में AQI 407 तक पहुंचा

रेड जोन में रहे इलाके

दीपावली पर पटाखों के धुएं से बिगड़ी जयपुर की हवा, मानसरोवर में AQI 407 तक पहुंचा
दीपावली की आतिशबाजी ने जयपुर की हवा जहरीली कर दी। रात 9 से 12 बजे तक शहर के कई इलाकों में एक्यूआई 300 पार रहा। मानसरोवर, गोपालपुरा और दुर्गापुरा में यह 407 तक पहुंच गया। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले प्रदूषण कम रहा। हवा चलने और तेज धूप से राहत मिली और सुबह 8 बजे तक एक्यूआई 300 से नीचे आ गया।

जयपुर। दीपावली पर आतिशबाजी के चलते राजस्थान के कई शहरों की हवा प्रदूषित हो गई। जयपुर में भी प्रदूषण का स्तर रेड जोन में पहुंच गया। दीपावली की रात 9 से 12 बजे के बीच शहर के सभी प्रमुख इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के पार रहा। मानसरोवर, गोपालपुरा बाइपास, गुर्जर की थड़ी और दुर्गापुरा क्षेत्र में एक्यूआई करीब 407 दर्ज किया गया। वहीं बनीपार्क और विद्याधर नगर में 325, सीतापुरा, जगतपुरा और प्रतापनगर में 302 तथा एमआई रोड पर 300 के आसपास रहा।

हालांकि, पिछले साल के मुकाबले इस बार प्रदूषण का स्तर कम रहा। राहत की बात यह रही कि हवा चलने, आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने से प्रदूषक कण वातावरण में ज्यादा देर तक नहीं टिके। सुबह 8 बजे तक जयपुर का एक्यूआई सही होकर 300 से नीचे आ गया।

Tags: diwali

Post Comment

Comment List

Latest News

दीपावली के बाद राजस्थान की हवा में घुला जहर, जानें कौनसा रहा सबसे प्रदूषित शहर दीपावली के बाद राजस्थान की हवा में घुला जहर, जानें कौनसा रहा सबसे प्रदूषित शहर
दूसरे दिन राजस्थान के कई शहरों की हवा बिगड़ गई। सुबह 9 बजे श्रीगंगानगर 354 एक्यूआई के साथ सबसे प्रदूषित...
पैर फिसला और 200 मीटर नीचे पहाड़ी में गिरा व्यक्ति, रात के अंधेरे में एसडीआरएफ ने बचाया सुरक्षित
पहली बार जयपुर में भव्य फायर शो : 2500 स्काई शॉट्स से जगमगाया शहर, भजनलाल शर्मा ने परिवार के साथ देखी रोशनी
दिवाली की रात सुलगी सियासत, माकपा कार्यालय को किसने किया आग के हवाले?
कैफे बंद कर घर लौट रहे संचालक पर लाठी-डंडों से हमला, सिर का करना पड़ा ऑपरेशन
महाराष्ट्र में दिवाली की रात एक परिवार पर टूटा कहर, घर में आग लगने से 6 लोगों की मौत
एक वीडियो और कई साल तक ब्लैकमेलिंग : हर महीने महिला से वसूली, दिल्ली से दबोचा आरोपी