4 दिन बाद भी ठीक नहीं हुआ एयर इंडिया का विमान, जयपुर एयरपोर्ट पर खड़ा
मामला 13 सितंबर का
जयपुर। एयर इंडिया के विमान में आई तकनीकी खराबी चार दिन बाद भी दूर नहीं हो सकी है। तकनीकी समस्या के चलते विमान अभी भी जयपुर एयरपोर्ट पर खड़ा है। यह मामला 13 सितंबर का है, जब भोपाल से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी सामने आने के बाद पायलट ने विमान को जयपुर लाने का निर्णय लिया था। इसके बाद विमान को सुरक्षित रूप से जयपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद से विमान एयरपोर्ट पर ही खड़ा हुआ है। एयरलाइन की तकनीकी टीम द्वारा विमान की जांच और मरम्मत का काम किया जा रहा है।
हालांकि, चार दिन बीतने के बाद भी विमान को उड़ान के लिए फिट नहीं किया जा सका है। विमान में आई तकनीकी खराबी को दूर करने में लग रहे समय के कारण यह विमान अभी संचालन से बाहर है। एयरलाइन की ओर से विमान की मरम्मत पूरी होने के बाद ही इसे दोबारा उड़ान में शामिल किया जाएगा।

Comment List