दुबई एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंजेशन : एयर इंडिया की फ्लाइट 4 घंटे लेट, यात्रियों को करना पड़ा लंबा इंतजार
एयर ट्रैफिक के कारण विमानों के संचालन पर असर
जयपुर। दुबई एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंजेशन के चलते गुरुवार को जयपुर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट करीब चार घंटे लेट हो गई। निर्धारित समय के अनुसार फ्लाइट को दुबई से सुबह 7:25 बजे रवाना होकर जयपुर पहुंचना था, लेकिन एयर ट्रैफिक अधिक होने के कारण अभी तक दुबई से उड़ान नहीं भर सकी। सूत्रों के अनुसार, फ्लाइट के सुबह करीब 11:30 बजे जयपुर पहुंचने की संभावना है। इससे यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि दुबई एयरपोर्ट पर लगातार बढ़ रहे एयर ट्रैफिक के कारण विमानों के संचालन पर असर पड़ा है। इसका प्रभाव जयपुर आने वाली फ्लाइट पर भी पड़ा। इससे पहले बुधवार को जयपुर से दुबई गई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को भी लैंडिंग के लिए इंतजार करना पड़ा था। फ्लाइट करीब आधे घंटे तक दुबई के आसमान में होल्ड पर रही, इसके बाद उसे एयरपोर्ट पर लैंड कराया जा सका। लगातार दूसरे दिन देरी से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई।

Comment List