उड़ान के बीच फ्यूल कम : एयर इंडिया की दिल्ली-भुवनेश्वर फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; स्थिति पर एयरलाइन की नजर

इंजीनियरिंग टीम विमान की जांच में जुटी

उड़ान के बीच फ्यूल कम : एयर इंडिया की दिल्ली-भुवनेश्वर फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; स्थिति पर एयरलाइन की नजर

जयपुर एयरपोर्ट पर बुधवार को हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट को फ्यूल की कमी के चलते इमरजेंसी में उतारना पड़ा। तकनीकी खराबी की आशंका भी जताई जा रही है। पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग हुई, सभी यात्री सुरक्षित हैं, जबकि इंजीनियरिंग टीम जांच में जुटी है।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही फ्लाइट में फ्यूल कम हो गया। इसके बाद फ्लाइट को बीच रास्ते अचानक जयपुर एयरपोर्ट पर पर उतारना पड़ा। यह विमान दिल्ली से उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही जयपुर डायवर्ट किया गया, जिससे यात्रियों में चिंता और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

एयरलाइन की ओर से शुरुआती जानकारी में बताया गया कि विमान में फ्यूल की कमी के चलते एहतियातन जयपुर में लैंडिंग कराई गई। हालांकि सूत्रों के अनुसार मामला केवल फ्यूल तक सीमित नहीं है और विमान में संभावित तकनीकी खराबी की आशंका भी जताई जा रही है। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए पायलट ने तुरंत नजदीकी सुरक्षित एयरपोर्ट चुनते हुए जयपुर में विमान उतारा। फिलहाल सभी यात्री विमान के भीतर ही बैठे हुए हैं और इंजीनियरिंग टीम विमान की जांच में जुटी है। एयरलाइन द्वारा आगे की उड़ान या वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर जल्द निर्णय लिया जा सकता है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Tags: airline

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 13 पैसे टूटकर 94.81 प्रति डॉलर पर : 30 मार्च के बाद का सबसे निचला स्तर, कच्चे तेल में भी गिरावट अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 13 पैसे टूटकर 94.81 प्रति डॉलर पर : 30 मार्च के बाद का सबसे निचला स्तर, कच्चे तेल में भी गिरावट
विदेशी निवेशकों की बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में 2% की उछाल से भारतीय रुपया 94.81 प्रति डॉलर पर...
दिल्ली में मौसम बिगड़ा : बेंगलुरु-दिल्ली कार्गो फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, ट्रैफिक कंट्रोल ने दी लैंडिंग की अनुमति
Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई शहरों में तापमान गिरा 
पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण : देश के विकास को गति और शक्ति देगा ; औद्योगिक निवेश, कृषि विपणन, लॉजिस्टिक्स और क्षेत्रीय संतुलन में गेमचेंजर होगी साबित
संजय दत्त को पहली बार में ही पसंद आई ‘आखिरी सवाल’ की कहानी : अभिजीत मोहन वारंग ने बताया अभिनेता का खास रिएक्शन, फैंस एक्साइटेड
उड़ान के बीच फ्यूल कम : एयर इंडिया की दिल्ली-भुवनेश्वर फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; स्थिति पर एयरलाइन की नजर
भारत के साथ सैन्य-तकनीकी सहयोग बढ़ाने का इच्छुक है रूस, जखारोवा ने कहा-रूस ईरान के आसपास की गंभीर अंतर्राष्ट्रीय स्थिति को सुलझाने में सहायता के लिए तैयार