अल्बर्ट हॉल पर फिर बहेगी राजस्थान की लोक संस्कृति की बयार, ‘कल्चर डायरीज’ के अंतर्गत शुक्रवार को होगा अलगोजा वादन

अलगोजा की धुनें श्रोताओं को थार के रेगिस्तान की आत्मा से जुड़ने का देंगी अवसर

 अल्बर्ट हॉल पर फिर बहेगी राजस्थान की लोक संस्कृति की बयार, ‘कल्चर डायरीज’ के अंतर्गत शुक्रवार को होगा अलगोजा वादन

जयपुर की ऐतिहासिक धरोहर अल्बर्ट हॉल एक बार फिर लोक-धुनों और पारंपरिक नृत्यों की झलकियों का साक्षी बनेगा

जयपुर। जयपुर की ऐतिहासिक धरोहर अल्बर्ट हॉल एक बार फिर लोक-धुनों और पारंपरिक नृत्यों की झलकियों का साक्षी बनेगा। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की पहल पर शुरू की गई लोकप्रिय सांस्कृतिक श्रृंखला 'कल्चर डायरीज' के तहत 18 और 19 अप्रैल की शामें राजस्थान की लोक कला और संस्कृति को समर्पित रहेंगी।
  
पहले दिन 18 अप्रैल को जैसलमेर से आए प्रसिद्ध अलगोजा वादक तगाराम भील एवं उनके दल द्वारा लोक संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। उनकी अलगोजा की धुनें श्रोताओं को थार के रेगिस्तान की आत्मा से जुड़ने का अवसर देंगी। यह आयोजन पारंपरिक लोकवाद्य की समृद्ध विरासत को जनमानस तक पहुंचाने का प्रयास है। वहीं दूसरे दिन 19 अप्रैल शनिवार को उदयपुर के धरोहर संस्थान द्वारा चरी, घूमर, भवई, तेहर ताली, गवरी और मयूर नृत्य की भव्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी। ये सभी लोक नृत्य राजस्थान की विविध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतिबिंब हैं, जो दर्शकों को रोमांच और आनंद से भर देंगे।

गौरतलब है कि ‘कल्चर डायरीज’ न केवल प्रदेश के लोक कलाकारों को मंच दे रही है, बल्कि जयपुर आने वाले घरेलू और विदेशी पर्यटकों के लिए सांस्कृतिक अनुभव को भी समृद्ध कर रही है। यह पाक्षिक सांस्कृतिक आयोजन न केवल लोक कलाओं के संरक्षण व संवर्धन की दिशा में कार्य कर रहा है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी हमारी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन