ऑनलाइन सिस्टम से सभी अस्पताल जुड़ेंगे : मरीजों का रिकॉर्ड रहेगा, RGHS में गड़बड़ी रुकेगी

सरकार का वित्तीय भार भी घटेगा 

ऑनलाइन सिस्टम से सभी अस्पताल जुड़ेंगे : मरीजों का रिकॉर्ड रहेगा, RGHS में गड़बड़ी रुकेगी

राजस्थान में पीएचसी, सीएचसी, जिला अस्पताल और गैर-इंटीग्रेटेड मेडिकल कॉलेज अस्पतालों को आईएचएमएस सॉफ्टवेयर से जोड़ा जाएगा। मरीजों का डेटा सुरक्षित और आरजीएचएस में कैशलेस इलाज की गड़बड़ियां रुकेंगी। सीईओ हरजीलाल अटल ने डीओआईटी को निर्देश।

जयपुर। राजस्थान में मेडिकल कॉलेज के बाद प्रदेश के पीएचसी, सीएचसी, जिला अस्पताल सहित जिन मेडिकल कॉलेजों के अस्पताल आईएचएमएस साफ्टवेयर से नहीं जुड़े हैं, उन्हें भी इससे जोड़ा जाएगा ताकि सभी मरीजों का डेटा स्टोर होने के साथ ही सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए कैशलेस इलाज की आरजीएचएस स्कीम में होने वाली गडबड़ी पर भी अंकुश लगे। प्रदेश में अभी बड़े मेडिकल कॉलेज और उससे जुड़े अस्पताल ही आईएचएमएस से इंटीग्रेटेड हैं। इसे लेकर राजस्थान स्टेट हैल्थ एश्योरेंस एजेंसी के सीईओ हरजीलाल अटल ने डीओआईटी को पत्र लिखकर सभी अस्पतालों से साफ्टवेयर को जोड़ने के लिए कहा है।

सरकार का वित्तीय भार भी घटेगा :

वर्तमान में कई आरजीएचएस मरीज ऐसे हैं जो पीएचसी, सीएचसी, जिला अस्पताल इत्यादि से बनने वाली पर्ची से सरकारी दवा भी ले लेते हैं और प्राइवेट दुकान पर जाकर आरजीएचएस में भी दवा ले लेते हैं। ऐसे में सरकार पर बेवजह वित्तीय भार आता है, इससे यह भी कम होगा। जांच का भी पैसा इसी तर्ज पर बचेगा। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली ने भाजपा पर साधा निशाना : कागजी स्वच्छता रैंकिंग पर सवाल, कहा- अलवर में जाम नालियां, सड़कों पर गंदा पानी टीकाराम जूली ने भाजपा पर साधा निशाना : कागजी स्वच्छता रैंकिंग पर सवाल, कहा- अलवर में जाम नालियां, सड़कों पर गंदा पानी
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर शहरों की सफाई रैंकिंग को लेकर हमला बोला। अलवर गंदगी से जूझ...
बंगाल में पुलिस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल : चुनाव आयोग ने किया अधिकारियों का तबादला, हाल के वर्षों में सबसे व्यापक फेरबदल
ईरान युद्ध पर ट्रंप को झटका : आतंकवाद रोधी प्रमुख केंट का इस्तीफा, कहा- दिल की गवाही नहीं देता वह प्रशासन के युद्ध का समर्थन करें
तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2022 के लेवल द्वितीय से जुड़ा मामला : शिक्षकों को स्थाई करने का आदेश वापस लेने पर रोक, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
चेहरे के असहनीय दर्द की गंभीर समस्या है ट्राइजेमिनल न्यूरेल्जिया : हल्के में लेना खतरनाक, चेहरे की नर्व पर होता है असर
पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास में पुनर्चक्रण की भूमिका
असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव : 7 और 10 को गुवाहाटी में होने हैं आईपीएल मैच, बदलाव की उम्मीद में जयपुर में तैयारी तेज