नारी शक्ति मास में गूंजेगा आमेर रंगमंच : 7 मार्च को ‘दहेज’ नाटक की विशेष प्रस्तुति, स्थानीय कलाकार और नागरिक लेंगे भाग
सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने का एक विनम्र प्रयास
विश्व महिला दिवस के अवसर पर नाटकवाला कला मंच, आमेर ने “घर-घर रंगमंच - हर दर रंगमंच” अभियान के तहत 7 मार्च को शाम 6 बजे नारी शक्ति मास 2026 अंतर्गत विशेष नाट्य प्रस्तुति आयोजित। कार्यक्रम में रवींद्रनाथ टैगोर की कहानी पर आधारित सामाजिक नाटक “दहेज” रंगकर्मी राजीव मिश्रा के निर्देशन में मंचित।
जयपुर। विश्व महिला दिवस के उपलक्ष में नाटकवाला कला मंच, आमेर द्वारा “घर-घर रंगमंच - हर दर रंगमंच” अभियान के तहत नारी शक्ति मास 2026 के अंतर्गत 7 मार्च को शाम 6 बजे विशेष नाट्य प्रस्तुति आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की कहानी पर आधारित सामाजिक नाटक “दहेज” का मंचन होगा। नाटक की परिकल्पना, निर्देशन और प्रकाश संयोजन रंगकर्मी राजीव मिश्रा ने किया है।
मंच के संस्थापक ओम प्रकाश सैनी के अनुसार यह पहल नारी सम्मान और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने का एक विनम्र प्रयास है, जिसमें स्थानीय कलाकार और नागरिक भाग लेंगे।

Comment List