आमेर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार लीटर अवैध हथकड़ शराब की वॉश नष्ट, 25 भट्टियां और शराब बनाने के उपकरण किए नष्ट

10 लीटर अवैध शराब जब्त

आमेर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार लीटर अवैध हथकड़ शराब की वॉश नष्ट, 25 भट्टियां और शराब बनाने के उपकरण किए नष्ट
पंचायत चुनावों के मद्देनजर आमेर थाना पुलिस ने ग्राम कांकरेल की चौकीदारों की ढाणी में अवैध शराब के ठिकाने पर कार्रवाई। पुलिस ने 25 भट्टियां और उपकरण नष्ट कर करीब 5 हजार लीटर वॉश नष्ट की तथा 10 लीटर तैयार शराब जब्त की।

जयपुर। राजस्थान में पंचायत राज चुनावों के मद्देनजर अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आमेर थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की। पुलिस ने ग्राम कांकरेल स्थित चौकीदारों की ढाणी में अवैध देशी हथकड़ शराब बनाने की 25 भट्टियों और उपकरणों को नष्ट किया। मौके पर करीब 5 हजार लीटर अवैध हथकड़ शराब की वॉश नष्ट की गई, जबकि 10 लीटर तैयार शराब जब्त की गई। इस मामले में आमेर थाने के हिस्ट्रीशीटर पप्पूलाल मीणा के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 16/54 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पंचायत चुनावों को लेकर चलाया विशेष अभियान पुलिस उपायुक्त उत्तर करन शर्मा ने पंचायत राज चुनावों के दौरान अवैध शराब की बिक्री और हथकड़ शराब के निर्माण पर रोक लगाने के लिए आमेर थानाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए थे। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम आलोक सिंघल के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त आमेर प्रतीक सिंह के सुपरविजन में कार्रवाई की योजना बनाई गई। विशेष टीम ने नष्ट कीं 25 भट्टियां थानाधिकारी आमेर राजेन्द्र कुमार गोदारा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने अवैध देशी शराब के निर्माण, बिक्री और उपयोग पर रोक लगाने के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान ग्राम कांकरेल की चौकीदारों की ढाणी में अवैध हथकड़ शराब बनाने का ठिकाना मिला।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या थम जाएगी यूक्रेन-रूस की जंग? बैठक पर टिकी दुनिया की निगाहें क्या थम जाएगी यूक्रेन-रूस की जंग? बैठक पर टिकी दुनिया की निगाहें
राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि युद्ध समाप्ति और शांति बहाली एजेंडे में प्रमुख होंगे। अमेरिकी...
पंजाब में 2027 की जंग का बिगुल! केसी वेणुगोपाल ने बताया राहुल गांधी का अगला दांव
अब घर बैठे नहीं चलेगी बड़े डॉक्टरों की इमरजेंसी-ट्रोमा ड्यूटी, SMS प्रशासन सख्त
अतीक अहमद 14 बेनामी संपत्तियों पर लगाए नोटिस बोर्ड, गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस और प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
इंटरनेशनल मार्केट की नरमी का असर : चांदी सस्ती और सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव 
आमेर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार लीटर अवैध हथकड़ शराब की वॉश नष्ट, 25 भट्टियां और शराब बनाने के उपकरण किए नष्ट
डॉलर के मुकाबले रुपया 95 के पार: क्रूड ऑयल की कीमतों और FIIs की बिकवाली से मुद्रा बाजार में हलचल