8 साल बाद फिर राजस्थान लौटा अमेरिकी दंपती, इस बार पूरा ट्रेन टूर किया बुक 

रिश्तेदारों और मित्रों को भी दिलाया पैलेस ऑन व्हील्स के शाही सफर का अनुभव

8 साल बाद फिर राजस्थान लौटा अमेरिकी दंपती, इस बार पूरा ट्रेन टूर किया बुक 
राजस्थान की शाही मेहमाननवाजी और पैलेस ऑन व्हील्स का आकर्षण विदेशी पर्यटकों को किस कदर लुभा रहा है, इसकी दिलचस्प मिसाल जयपुर में देखने को मिली। वर्ष 2018 में पैलेस ऑन व्हील्स में शाही सफर का आनंद ले चुका एक अमेरिकी दंपती आठ साल बाद एक बार फिर राजस्थान लौटा है।

जयपुर। राजस्थान की शाही मेहमाननवाजी और पैलेस ऑन व्हील्स का आकर्षण विदेशी पर्यटकों को किस कदर लुभा रहा है, इसकी दिलचस्प मिसाल जयपुर में देखने को मिली। वर्ष 2018 में पैलेस ऑन व्हील्स में शाही सफर का आनंद ले चुका एक अमेरिकी दंपती आठ साल बाद एक बार फिर राजस्थान लौटा है। इस बार दंपती अकेले नहीं, बल्कि अपने रिश्तेदारों और मित्रों के बड़े समूह के साथ शाही मेहमान बनकर आया है। खास बात यह है कि दंपती ने अपने करीबियों के लिए पैलेस ऑन व्हील्स की पूरी ट्रेन ही चार्टर टूर के तहत बुक कर ली। गुरुवार सुबह तीन देशों के 66 विदेशी पर्यटकों को लेकर शाही ट्रेन जयपुर के गांधीनगर रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया।

समूह में अमेरिका के 61, ब्रिटेन के 4 और ऑस्ट्रेलिया का 1 पर्यटक शामिल है। अमेरिकी दंपती का वर्ष 2018 का राजस्थान दौरा इतना यादगार रहा कि उन्होंने इस बार अपने करीबियों को भी उसी शाही अनुभव से रूबरू कराने का फैसला किया। अब यह पूरा समूह पैलेस ऑन व्हील्स के जरिए राजस्थान के ऐतिहासिक स्मारकों, पर्यटन स्थलों, राजसी विरासत और संस्कृति का आनंद लेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

इंदिरा गांधी जयंती: खरगे और सोनिया गांधी ने शक्ति स्थल पर दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की 'लौह महिला' को शत-शत नमन  इंदिरा गांधी जयंती: खरगे और सोनिया गांधी ने शक्ति स्थल पर दी श्रद्धांजलि, बोले- भारत की 'लौह महिला' को शत-शत नमन 
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी...
आईएएस शिखर अग्रवाल के खिलाफ एसीबी की एफआईआर, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब
पुष्कर मेला : संस्कृति, धर्म-अध्यात्म और व्यापार का दुर्लभ संयोग
APEC Summit 2026: ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग के बीच आज होगी त्रिपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
मरुधरा की तकदीर बदलने वाले फैसलों से लेकर सियासी टकराव तक, राजस्थान से रहा इंदिरा गांधी का गहरा नाता
आईपीएल : 10 टीमों ने 1002 करोड़ रुपये किए खर्च; कोहली, रोहित, बुमराह रिटेंशन में सबसे आगे
अखिलेश यादव जी, करा आए बेइज़्ज़ती? गोरखपुर रोड़ शो को लेकर राजभर की अखिलेश को नसीहत, जानें क्या-क्या बोलें