दीपावली की सुबह सब्जी मंडी में आग का तांडव, 6 दुकानें जली
सब्जी मंडी में भीषण अग्निकांड
श्रीगंगानगर। दीपावली के दिन तड़के बीरबल चौक सब्जी मंडी में आग लगने से फल-सब्जी की करीब छह दुकानें जलकर राख हो गईं। आसपास की कुछ अन्य दुकानों को भी नुकसान पहुंचा। आग इतनी विकराल थी कि छह दमकल गाड़यिों और कई दमकल कर्मियों को करीब दो घंटे की मश्क्क्त के बाद इस पर काबू पाना संभव हो सका। इस अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। सूत्रों ने बताया कि जैसे ही दुकानदारों और आसपास के लोगों को आग लगने का पता चला, उन्होंने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल मौके पर पहुंची तो जिन दुकानों में आग लगी थी, उनके ठीक सामने से विद्युत लाइन गुजर रही थी। सुरक्षा की ²ष्टि से आग बुझाने से पहले बिजली की आपूर्ति बंद करना अनिवार्य था, लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही से काफी समय लग गया तब तक छह दुकानें जलकर नष्ट हो गई।
आग की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्यों की निगरानी की, लेकिन मुख्य मुद्दा विद्युत निगम की लापरवाही रहा। दीपावली के दिन सब्जी मंडी में आमतौर पर ग्राहकों की काफी भीड़ रहती है। फल-सब्जी विक्रेता इसी दिन की बिक्री से अच्छी कमाई की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन बड़े तड़के हुई इस घटना ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दुकानें जलकर राख हो गईं और अब वे दुकानों को ठीक करने और सामान जुटाने में लगे हैं।

Comment List