जयपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों को जून में मिलेगा 69.73 मीट्रिक टन पोषाहार, बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं के लिए पोषाहार वितरण योजना लागू

उद्देश्य कुपोषण की समस्या को कम करना है

जयपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों को जून में मिलेगा 69.73 मीट्रिक टन पोषाहार, बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं के लिए पोषाहार वितरण योजना लागू
आंगनबाड़ी केंद्रों पर जून माह के लिए 69.73 मीट्रिक टन पूरक पोषाहार आपूर्ति के आदेश जारी। बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को ऊर्जा अमृत प्रीमिक्स उपलब्ध कराया जाएगा। विभाग का उद्देश्य कुपोषण कम कर महिलाओं और बच्चों को पोषणयुक्त आहार उपलब्ध कराना है।

जयपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जयपुर जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर माह जून के लिए पूरक पोषाहार की आपूर्ति के आदेश जारी किए गए हैं। समेकित बाल विकास सेवाएं (ICDS) के निदेशक वासुदेव मालावत ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार जयपुर प्रथम, जयपुर द्वितीय, जयपुर तृतीय, सांगानेर शहरी और सांगानेर ग्रामीण परियोजनाओं के आंगनबाड़ी केंद्रों पर कुल 69.73806 मीट्रिक टन पोषाहार की आपूर्ति की जाएगी।

विभाग के अनुसार, 6 माह से 3 वर्ष तक के सामान्य बच्चों के लिए ऊर्जा अमृत बर्फी प्रीमिक्स का 38.74108 मीट्रिक टन पोषाहार उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, 6 माह से 3 वर्ष तक के अति कुपोषित एवं अतिकम वजन वाले बच्चों के लिए ऊर्जा अमृत बर्फी प्रीमिक्स की 0.42500 मीट्रिक टन आपूर्ति होगी। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं के लिए ऊर्जा अमृत प्रीमिक्स की 17.62359 मीट्रिक टन तथा धात्री महिलाओं के लिए 12.94839 मीट्रिक टन पोषाहार की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। विभाग का उद्देश्य बच्चों एवं महिलाओं को पोषणयुक्त आहार उपलब्ध कराकर कुपोषण की समस्या को कम करना है।

 

Read More चित्तौड़गढ़ में किसानों के लिए बड़ी सिंचाई योजना, मातृकुंडिया बांध से डिंडोली फीडर तक लिंक चैनल निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू

Read More भतीजे ने ही की चाची की हत्या : चांदी के कड़े लूटने के लिए काट दिए पैर, शव कुएं में फेंका

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण