एक्सप्रेस-वे पर चैकिंग के खिलाफ एफआईआर से परिवहन निरीक्षकों में आक्रोश

ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई

एक्सप्रेस-वे पर चैकिंग के खिलाफ एफआईआर से परिवहन निरीक्षकों में आक्रोश
भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर परिवहन विभाग की चैकिंग कार्रवाई के विरोध में दर्ज कराई गई एफआईआर को लेकर प्रदेशभर के परिवहन निरीक्षकों में नाराजगी। इस मामले में राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ ने कड़ा विरोध जताते हुए परिवहन मुख्यालय से हस्तक्षेप की मांग।

जयपुर। भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर परिवहन विभाग की चैकिंग कार्रवाई के विरोध में दर्ज कराई गई एफआईआर को लेकर प्रदेशभर के परिवहन निरीक्षकों में नाराजगी देखी जा रही है। इस मामले में राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ ने कड़ा विरोध जताते हुए परिवहन मुख्यालय से हस्तक्षेप की मांग की है। संघ के अध्यक्ष रॉबिन सिंह ने कहा कि मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत परिवहन विभाग को ओवरलोडिंग, परमिट उल्लंघन और अन्य नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच करने का पूर्ण अधिकार है। उन्होंने बताया कि परिवहन मुख्यालय की ओर से भी एक्सप्रेस-वे सहित सभी प्रमुख मार्गों पर प्रभावी चैकिंग के निर्देश जारी किए गए हैं।

संघ का कहना है कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई सड़क सुरक्षा और राजस्व संरक्षण दोनों दृष्टि से आवश्यक है। ऐसे में विभागीय अधिकारियों द्वारा कानून के तहत की जा रही कार्रवाई को रोकने या दबाव बनाने का प्रयास उचित नहीं है। बीकानेर क्षेत्र में एनएचएआई की ठेका कंपनी द्वारा परिवहन विभाग की चैकिंग के विरोध में दर्ज कराई गई एफआईआर को संघ ने पूरी तरह अनुचित और निराधार बताया है। परिवहन निरीक्षकों का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई से विभागीय कर्मचारियों का मनोबल प्रभावित होगा। संघ ने मामले में शीघ्र दखल देकर एफआईआर को निरस्त कराने और परिवहन अधिकारियों को आवश्यक संरक्षण देने की मांग की है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका में राजस्थान फाउंडेशन के न्यूयॉर्क चैप्टर का शुभारंभ, प्रवासी राजस्थानी समुदाय को मिला नया मंच अमेरिका में राजस्थान फाउंडेशन के न्यूयॉर्क चैप्टर का शुभारंभ, प्रवासी राजस्थानी समुदाय को मिला नया मंच
न्यूयॉर्क में राजस्थान फाउंडेशन के नए चैप्टर का उद्घाटन मैनहटन के होटल उत्सव में, प्रवासी राजस्थानियों ने भाग लिया। उद्देश्य...
पीएम मोदी का बड़ा बयान : अमेरिका-ईरान सहमति से क्षेत्र में स्थिरता और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा, युद्धविराम का भारत ने किया स्वागत
एक करोड़ रुपए के लेनदेन में व्यापारी की हत्या, कार की डिक्की में मिला शव
परिवीक्षाधीन कर्मचारियों को मिलेगा राज्य बीमा कवर, 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे नए प्रावधान
NEET EXAM-2026 में पेपर लीक व नकल की सूचना के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी, जयपुर रेंज के लिए 8764514102 पर दें जानकारी
सागर झील पर अवैध ट्रैकिंग का खतरा : रात में बढ़ रही आवाजाही से बढ़ी चिंता, प्रशासन से निगरानी और सख्त कार्रवाई की मांग
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे व सहायता राशि