इंटीग्रल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न, वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक को 17.84 लाख रुपए का शुद्ध लाभ

2 लाख से अधिक संतुष्ट ग्राहक

इंटीग्रल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न, वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक को 17.84 लाख रुपए का शुद्ध लाभ
इंटीग्रल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 27वीं वार्षिक साधारण सभा में वित्तीय प्रगति की जानकारी दी। सीईओ जीएन गुप्ता के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक ने 17.84 लाख रुपए का शुद्ध लाभ। बैंक के 2 लाख से अधिक ग्राहक।

जयपुर। इंटीग्रल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 27वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित हुई। सभा में बैंक के निदेशक मंडल ने शेयरधारकों को बैंक की प्रगति और वित्तीय परिणामों की जानकारी दी। सीईओ जी एन गुप्ता ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक ने 17.84 लाख रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया। इस दौरान जमा और ऋण-अग्रिम में भी वृद्धि दर्ज की गई।

बैंक के अध्यक्ष ने बैंक के 27वें वर्ष में प्रवेश पर सदस्यों को बधाई देते हुए बैंक की उपलब्धियों और सेवा विस्तार की जानकारी दी। बैंक वर्तमान में 2 लाख से अधिक ग्राहकों को सेवाएं दे रहा है। बैंक की ओर से मात्र 1,000 रुपए में बचत खाता खोलकर देशभर में एटीएम सुविधा का लाभ देने की जानकारी दी गई। चालू खातों में भी एटीएम सुविधा उपलब्ध है।

बैंक ग्राहकों को एटीएम के साथ पास, आईएमपीएस, आरटीजीएस-एनईएफटी, एनएसीएच, ईसीएस, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई जैसी डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। बैंक के अनुसार विभिन्न प्रकार के ऋण तीन दिन में स्वीकृत किए जाते हैं। इनमें आवासीय, शिक्षा, वाहन, व्यवसाय, संपत्ति के विरुद्ध और स्वर्ण ऋण सहित अन्य ऋण शामिल हैं।

बैंक का कार्यक्षेत्र जयपुर, अजमेर, अलवर, सीकर, दौसा, सवाई माधोपुर, टोंक और नागौर जिलों तक है। बैंक की शाखाओं में लॉकर सुविधा बिना किसी डिपॉजिट के उपलब्ध कराने के साथ ग्राहकों को 10 मिनट में ड्राफ्ट बनाने की सुविधा भी दी जा रही है।

Read More जयपुर के प्रमोद अग्रवाल डेरेवाला ने बढ़ाया भारत का गौरव, सीआईबीजेओ के उपाध्यक्ष पद पर तीसरी बार पुनर्निर्वाचित

बैंक की ओर से समय-समय पर विभिन्न योजनाएं भी संचालित की जाती हैं। इनमें धनवर्षा, स्वर्ण कलश, लखपति, मालामाल, धन ऐश्वर्या, गंगा-जमुना, वैभव लक्ष्मी, वैभव समृद्धि, धन कुबेर, दशहरा उपहार, रंग दे बसंती, धन शगुन, दीपावली उपहार और वरिष्ठ नागरिक योजनाएं शामिल हैं।

Read More गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत

बैंक ने बताया कि सावधि जमा पर अधिकतम ब्याज दिया जाता है तथा वरिष्ठ नागरिकों को विशेष रूप से 0.50 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज का लाभ दिया जाता है। बैंक में सभी जमा डीआईसीजीसी से बीमित हैं।

Read More ट्रैकमैन ने की आत्महत्या : सुसाइड नोट में परिवारिक कलह का जिक्र, जानें पूरा मामला

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्य निर्वाचन आयोग की फर्जी आईडी बनाई, पुलिस में मामला दर्ज राज्य निर्वाचन आयोग की फर्जी आईडी बनाई, पुलिस में मामला दर्ज
राजेश्चवर सिंह की किसी अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी फेसबुक आईडी बना ली। जानकारी मिलने पर आयुक्त ने सोशल मीडिया के...
पंचायतीराज संस्थाओं का लॉटरी कार्यक्रम स्थगित, नई तारीख होगी तय
सबवे का निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रहेंगी आंशिक रद्द
केन्द्र सरकार ने खोला 2 हजार पार यूपीआई पर शुल्क का रास्ता : कांग्रेस ने सरकार को घेरा, राहुल गांधी बोले- जनता की जेब पर पड़ेगा बोझ
डीएफसी ने बनाया 927 ट्रेनों के इंटरचेंज का रिकॉर्ड, किशनगढ़ बालावास पॉइंट पर भी एक दिन में सर्वाधिक 59 ट्रेनों का इंटरचेंज
इंटीग्रल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न, वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक को 17.84 लाख रुपए का शुद्ध लाभ
जयपुर एयरपोर्ट : पहले प्रयास में नहीं हो सकी विमान की लैंडिंग, पायलट ने लिया गो-अराउंड