परकोटा क्षेत्र में एक और इमारत झुकी, दहशत में लोग

किराएदार परिवारों को तुरंत बाहर निकाला, बिल्डिंग खाली कराई

परकोटा क्षेत्र में एक और इमारत झुकी, दहशत में लोग
जयपुर के गलतागेट क्षेत्र स्थित मोहल्ला टिक्कीग्रान में गुरुवार सुबह चार मंजिला जर्जर मकान में दरार आने से वह एक ओर झुका। समय रहते 35-40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, बड़ा हादसा टला।

जयपुर। परकोटा क्षेत्र में जर्जर इमारतों का खतरा बढ़ता जा रहा है। पिछले दिनों सुभाष चौक में पांच मंजिला इमारत को झुकने के बाद प्रशासन ने ढहा दिया था। अब ऐसा ही मामला गलतागेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला टिक्कीग्रान में सामने आया है। यहां ईदगाह मस्जिद के पीछे गुरुवार सुबह चार मंजिला इमारत में दरार आने से वह एक तरफ झुक गई। हालांकि समय रहते इसमें रहने वाले लोगों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दहशत में आए स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस एवं सिविल डिफेंस की टीम ने आस-पास की सड़कों पर लोगों का आवागमन बंद कर दिया।

लोगों में मची अफरा-तफरी, प्रशासन पहुंचा: करीब 30 गज में बने चार मंजिला मकान में दोनों ओर गहरी दरारें पड़ गईं। कुछ ही देर में मकान आगे की ओर झुक गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान मौके पर भीड़-भाड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस, सिविल डिफेंस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की मदद से मकान में रह रहे सभी किरायेदारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने लोगों का मौके पर हटाकर बेरिकेटिंग कर पुलिस तैनात कर दी।

नींव में जा रहा था पानी, कटाव से दरार की संभावना :

निवर्तमान पार्षद सलमान मंसूरी ने बताया कि मकान करीब 25-30 साल पुराना है और इस मकान में किराएदार ही रहते है। मकान के नीचे नाले का पानी नीवों में जाता रहा और मिट्टी के कटाव से इसमे दरार आने की संभावना लग रही है। इस मकान में 5-6 परिवारों के करीब 35-40 लोग रह रहे थे। मकान मालकिन रेहना सुल्ताना ने बताया कि उनके पिता के निधन के बाद दो वर्ष पहले संपत्ति के बंटवारे में यह मकान उन्हें मिला था। इसमें किरायेदार ही रह रहे थे। वह सैयद कॉलोनी में रहती हैं।

Read More राज्यभर में वाणिज्यिक कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की कर अनियमितताएं आईं पकड़ में

मकान मालिक को नोटिस जारी :

Read More रणथम्भौर में कचरे के ढेर के पास दिखा सांभर, वन विभाग ने एएसआई को जारी किया नोटिस

मामले को गंभीरता से लेते हुए मकान मालिक को नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि अब मकान की सुरक्षा को लेकर इंजिनियरिंग सेल से परीक्षण कराने के बाद कानूनी पहलुओं के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read More वेतन निर्धारण की होगी पुनः गहन जांच, गलती मिलने पर जिम्मेदारी तय होगी

-संतलाल मक्कड़, उपायुक्त, हवामहल-आमेर जोन,

नगर निगम जयपुर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

त्योहारी सीजन में बाजारों की सुरक्षा होगी मजबूत, बढ़ेगी पुलिस गश्त त्योहारी सीजन में बाजारों की सुरक्षा होगी मजबूत, बढ़ेगी पुलिस गश्त
त्योहारी और पर्यटन सीजन को देखते हुए प्रमुख बाजारों में सुरक्षा बढ़ाने पर जोर। जयपुर व्यापार महासंघ ने एडीसीपी आलोक...
लापता होने पर उम्र-लिंग नहीं देखेगी पुलिस, तुरंत FIR जरूरी : सुप्रीम कोर्ट
75 वर्षीय महिला की गर्दन से निकाली 25×25 सेंटीमीटर की विशाल गांठ, एसएमएस में दुर्लभ ऑपरेशन सफल
भाजपा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला: कांग्रेस भ्रष्ट आचरण को बढ़ावा देने वाली पार्टी, छात्र आंदोलन मामले पर 'दोहरे मापदंड' अपनाने का लगाया आरोप
सावन शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब : भोलेनाथ के अभिषेक के लिए मंदिरों में लगी कतारें, कांवड़ यात्रियों का जत्था भी निकला
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- वीबी-जी राम जी योजना से ग्रामीण रोजगार में भारी गिरावट
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 183 RAS अधिकारियों के तबादले