नीट परीक्षा के कारण एक और छात्रा का आत्महत्या करना दुखद: सचिन पायलट

परीक्षा प्रणाली में तत्काल सुधार की मांग

नीट परीक्षा के कारण एक और छात्रा का आत्महत्या करना दुखद: सचिन पायलट
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने जयपुर के बगरू में नीट (NEET) परीक्षा के तनाव के चलते एक छात्रा द्वारा की गई आत्महत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि पेपर लीक और अनियमितताओं ने देश के लाखों होनहार युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल दिया है। पायलट ने केंद्र सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए परीक्षा प्रणाली में तत्काल सुधार की मांग की।

जयपुर: कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कहा है कि नीट परीक्षा के कारण बगरू निवासी छात्रा ने तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। इस दुःखद और कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।

पायलट ने कहा है कि समूचे देश में नीट पेपरलीक के मामले को लेकर भारी रोष है। यह चिंताजनक है कि किस प्रकार से होनहार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। इतना समय बीत जाने के बाद भी केंद्र सरकार ने इस पर चुप्पी साध रखी है। ऐसा प्रतीत होता है कि मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है और जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि तमाम दावों के बावजूद परीक्षाओं के पेपर लीक हो जाते हैं या उनमें अनियमितताएँ सामने आती हैं, जिसका ख़ामियाज़ा परीक्षार्थियों को भुगतना पड़ता है। 

कोटा से उठी छात्रों की गूँज को मिले अपार समर्थन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जेन जेड शिक्षा व्यवस्था, पेपर प्रणाली में सुधार, कैरियर और तमाम विषयों पर खुलकर चर्चा कर रही है और इस अन्याय को नहीं सहन करेगी। इसने देशव्यापी माहौल तैयार किया है। भाजपा को समझना चाहिए कि छात्र अब पीछे हटने वाले नहीं है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने परिवार सहित किया मतदान  राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने परिवार सहित किया मतदान 
राजस्थान के राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने शुक्रवार को वैशाली नगर स्थित खंडेलवाल वैश्य गर्ल्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मतदान...
नगर निगम चुनाव-2026 : सीएम भजनलाल शर्मा ने सपरिवार किया मतदान, प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक वोट की अपील
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया मतदान, कहा- मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव
सांसद मंजू शर्मा ने पुत्र व पुत्रवधू के साथ किया मतदान, बूथों का लिया जायजा
पीएम मोदी की ताबड़तोड़ कूटनीतिक बैठकें आज: पुतिन-पेजेशकियन और गुटेरेस से मुलाकात, ब्रिक्स सम्मेलन पर दुनिया की नजर
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक 20.51 प्रतिशत मतदान, छोटे शहरों में दिखा उत्साह; बड़े निगमों में रफ्तार धीमी
जयपुर में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या, सिर पर ईंट से वार कर मौत के घाट उतारा