एएनटीएफ का 6 जिलों में सिक्सर, 424 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ जब्त,

बाड़मेर में 248 किलो डोडा पोस्त

एएनटीएफ का 6 जिलों में सिक्सर, 424 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ जब्त,
नशा मुक्त राजस्थान-2029 अभियान में एएनटीएफ ने छह जिलों में कार्रवाई कर 424 किलो से अधिक डोडा पोस्त, अफीम, एमडीएमए व एमडी जब्त की। सात तस्कर गिरफ्तार और चार वाहन जब्त किए गए। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 65 लाख रुपए आंकी गई। कार्रवाई बाड़मेर, जालोर, नागौर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में हुई।

जयपुर। नशा मुक्त राजस्थान-2029 के लक्ष्य के तहत एएनटीएफ ने छह जिलों बाड़मेर, जालोर, नागौर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में कार्रवाई कर 424 किलो से अधिक डोडा पोस्त के साथ अफीम, एमडीएमए और एमडी जब्त की। कार्रवाई में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा चार वाहन जब्त किए गए। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 65 लाख रुपए बताई है। एएनटीएफ आईजी विकास कुमार ने बताया कि एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में तस्करों के खिलाफ  कार्रवाई जारी है।

बाड़मेर में 248 किलो डोडा पोस्त

नागाणा थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के साथ कार्रवाई कर 248 किलो 550 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। कार से तस्करी कर रहे अशोक कुमार (37) निवासी अम्बावाड़ी शिव हाल कवास को गिरफ्तार कर वाहन जब्त किया।

जालोर में 105 किलो डोडा पोस्त

Read More पशुपालन क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा : स्टेट वेटरनरी पॉलिसी होगी तैयार, मुख्य सचिव ने की पशुपालन विभाग की समीक्षा

आहोर थाना क्षेत्र में दो स्विफ्ट कारों से 105 किलो 720 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। खीयाराम और गौतम निवासी बाकलसर बाड़मेर को गिरफ्तार किया।  दोनों आरोपी झाड़ियों में भागे, जिन्हें पीछा कर पकड़ा गया।

Read More विश्व पर्यटन दिवस पर जयपुर ने मनाई अपनी जीवंत विरासत, “जनता के लिए पर्यटन, भविष्य के लिए विरासत”

नागौर में 44 किलो से अधिक

Read More स्वच्छता अभियान से रेल परिसरों में जागरूकता, स्पेशल अभियान 6.0 में ई-वेस्ट पर फोकस

श्रीबालाजी थाना क्षेत्र में रातड़ी निवासी चोखाराम (390) के मकान से 44 किलो 274 ग्राम डोडा पोस्त चूरा व छिलका बरामद हुआ। मौके से इलेक्ट्रॉनिक कांटा और मिक्सी भी मिली।

भीलवाड़ा में 24 किलो 840 ग्राम

सुभाष नगर थाना क्षेत्र में सुखाड़िया सर्किल के पास बस का इंतजार कर रहे संदीप (29) निवासी फरीदकोट पंजाब हाल कोटकपुरा को दो बैगों में डोडा पोस्त के साथ पकड़ा ।

चित्तौड़गढ़

अफीम-एमडीएमए- गंगरार के कुरातिया गांव में देवीलाल (50) को 139.05 ग्राम अफीम और 5 ग्राम एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया।

उदयपुर में एमडी जब्त- डबोक क्षेत्र में पुलिस को देखकर खेतों की ओर भाग रहे कैलाश (30) निवासी ओड़वाडिया को पकड़कर 5.73 ग्राम एमडी और स्कूटी बरामद की।

Tags: ANTF

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

साइबर ठगों ने 2 लोगों को बनाया निशाना, एनी-डेस्क एप डाउनलोड करवाकर 1.64 लाख रुपए ठगे साइबर ठगों ने 2 लोगों को बनाया निशाना, एनी-डेस्क एप डाउनलोड करवाकर 1.64 लाख रुपए ठगे
सुभाष चौक और करधनी इलाके में साइबर ठगों ने दो लोगों को निशाना बनाकर 2.70 लाख रुपए ठग लिए। सुभाष...
प्रियंका गांधी का जंतर-मंतर की घटना पर हमला, महिला पत्रकारों के आरोपों की जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
रूस का बड़ा ऐलान, यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर जारी रहेंगे बड़े जवाबी हमले; विदेशियों को कीव छोड़ने की चेतावनी
पिछले सप्ताह की गिरावट के बाद अब आरबीआई के बयान पर रहेगी निवेशकों की नजर, इन शेयरों में दिखेगा एक्शन
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी, नायरा के पंपों ने बढाएं दाम
एएनटीएफ का 6 जिलों में सिक्सर, 424 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ जब्त,
जंतर मंतर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी पर जवाब दे सरकार, पुलिस ने दर्ज नहीं की प्रा​थमिकी : राहुल