एएनटीएफ का शिकंजा : गैस कटर से खुला ट्रक का सीक्रेट चैंबर, बगीची में मिली गांजे की खेती

प्रदेश में एएनटीएफ की 6 कार्रवाइयों में 92 लाख का नशा जब्त

एएनटीएफ का शिकंजा : गैस कटर से खुला ट्रक का सीक्रेट चैंबर, बगीची में मिली गांजे की खेती
राजस्थान में नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने प्रदेशभर में एक साथ 6 कार्रवाईयां कर तस्करों में हड़कंप मचा। कार्रवाईयों में करीब 92 लाख रुपए मूल्य का मादक पदार्थ जब्त।

जयपुर। राजस्थान में नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने रविवार को प्रदेशभर में एक साथ 6 कार्रवाईयां कर तस्करों में हड़कंप मचा दिया। कार्रवाईयों में करीब 92 लाख रुपए मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया। कुल 519.290 किलोग्राम डोडा चूरा, 139 गांजे के पौधे, स्मैक और अफीम बरामद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन वाहन जब्त किए। 

कार्रवाई-1: गैस कटर से खुले ट्रक के गुप्त चैंबर, निकला 517 किलो डोडा चूरा
भीलवाड़ा के मांडल क्षेत्र में एएनटीएफ ने एक संदिग्ध ट्रक का पीछा कर उसे पकड़ा। ट्रक के फर्श और बॉडी के बीच बनाए गुप्त चैंबरों को काटने पर 517.07 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। मामले में बाड़मेर निवासी प्रकाश जाट को गिरफ्तार किया।

कार्रवाई-2: बगीची में लहलहाती मिली गांजे की खेती
करौली जिले के हिण्डौन सिटी क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी के दौरान एक बगीची में अवैध गांजे की खेती पकड़ी गई। पुलिस ने 139 हरे गांजे के पौधे जब्त किए, जिनका कुल वजन 26.215 किलोग्राम निकला। जमीन मालिक के खिलाफ  एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

कार्रवाई-3: चाय-कैफे बना नशे का अड्डा
बाड़मेर के चौहटन स्थित मारवाड़ टी एंड कैफे पर छापेमारी में 1.806 किलोग्राम डोडा चूरा, 75 ग्राम विनिर्मित अफीम और नशे की बिक्री से अर्जित नकदी बरामद हुई। पुलिस ने कैफे संचालक कालूराम बिश्नोई निवासी बाड़मेर को गिरफ्तार किया।

Read More राज्यसभा चुनाव : नामांकन से पहले भाजपा कार्यालय पहुंचे सतीश पूनिया और अलका गुर्जर, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

कार्रवाई-4: स्कूटी की डिग्गी से मिला गांजा
उदयपुर के सविना क्षेत्र में पुलिस को देखकर भाग रहे दो युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा। उनकी स्कूटी की डिग्गी की तलाशी लेने पर 483.9 ग्राम गांजा बरामद हुआ।आरोपी नवाजिश खान निवासी उदयपुर हाल मुर्शीदनगर और संजय निवासी उदयपुर को गिरफ्तार कर स्कूटी जब्त कर ली।

Read More राजस्थान राजस्व एवं कर बोर्ड को बनाया गया पुनरीक्षण प्राधिकारी

 कार्रवाई-5: कपड़ों की दुकान में छिपा था नशे का कारोबार
बाड़मेर के धनाऊ कस्बे में स्थित एक वस्त्र भंडार पर कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 448 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया। आरोपी थानसिंह उर्फ थानाराम जाट निवासी धनाऊ बाड़मेर को गिरफ्तार किया।

Read More परिवार अजमेर गया, पीछे से घर का ताला तोड़ लाखों के गहने और डॉलर चोरी

कार्रवाई-6: बिना नंबरी बोलेरो में स्मैक बेचता मिला तस्कर
नागौर के गोगेलाव गांव में बिना नंबर की बोलेरो से स्मैक बेचने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। मौके से भागने की कोशिश कर रहे नाथूराम जाट निवासी सदर नागौर को पकड़ लिया।

इनका कहना है 
प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान अब और अधिक आक्रामक हो चुका है। खेतों से लेकर दुकानों, कैफे और ट्रकों के गुप्त चैंबरों तक पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। किसी भी स्थिति में नशा तस्करों को नहीं बख्शा जाएगा।
-विकास कुमार, आईजी एएनटीएफ राजस्थान  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मां की आंखों में आंसू देखने की सनक में ली मासूम की जान, पड़ोसन गिरफ्तार मां की आंखों में आंसू देखने की सनक में ली मासूम की जान, पड़ोसन गिरफ्तार
पांच वर्षीय मासूम बच्ची की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार शाम आरोपी पड़ोसन को गिरफ्तार। आरोपी महिला...
पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद: अमेरिका-ईरान जंग खत्म करने पर राजी, 19 जून को होंगे ऐतिहासिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर
माइंडमाइन सम्मेलन 2026 : सीतारमण ने कहा- वैश्विक अनिश्चितताओं बीच घरेलू मांग से मिल रहा अर्थव्यवस्था को समर्थन, वित्त मंत्री ने जताई स्थिरता की उम्मीद
आमजन को राहत प्रदान करने के लिए शहरी सेवा अभियान की शुरुआत
पेपर लीक के मगरमच्छों पर कार्रवाई नहीं हुई तो लूंगा बड़ा फैसला : किरोड़ी लाल
रुपये में शानदार मजबूती, 94.68 प्रति डॉलर पर खुला
फीफा विश्वकप-2026 : मोरक्को ने ब्राजील को ड्रॉ पर रोका, दोनों टीमों को मिला एक-एक अंक