कोटा विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक को किया एपीओ, प्रशासनिक आदेश राज्यपाल की स्वीकृति के बाद जारी

एपीओ किए जाने के कारणों का उल्लेख नहीं किया

कोटा विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक को किया एपीओ, प्रशासनिक आदेश राज्यपाल की स्वीकृति के बाद जारी
राजस्थान सरकार ने कोटा विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार को तत्काल प्रभाव से पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा (APO) में डाल दिया। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद जारी।

जयपुर। राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए कोटा विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक (Finance Controller) डॉ. विनोद कुमार को तत्काल प्रभाव से पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा (APO) में रखा है।

आदेश के अनुसार डॉ. विनोद कुमार को उनके वर्तमान पद से मुक्त करते हुए विभागीय मुख्यालय में एपीओ किया गया है। आदेश में कहा गया है कि उन्हें आगामी आदेश तक विभाग द्वारा निर्धारित कार्यों का निर्वहन करना होगा। यह आदेश राज्यपाल की स्वीकृति के बाद जारी किया गया है। इस आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है। सरकार के इस निर्णय को उच्च शिक्षा प्रशासन में चल रहे व्यवस्थागत बदलावों के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, आदेश में एपीओ किए जाने के कारणों का उल्लेख नहीं किया गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

67 की उम्र में फिर बजे शहनाई के सुर: घासी राम ने 28 साल की सुनीता से रचाई शादी, पहली पत्नी बनीं सबसे बड़ी समर्थक 67 की उम्र में फिर बजे शहनाई के सुर: घासी राम ने 28 साल की सुनीता से रचाई शादी, पहली पत्नी बनीं सबसे बड़ी समर्थक
जयपुर के सिरोली गांव में 67 वर्षीय घासी राम मीणा की शादी चर्चा का विषय बनी है। उन्होंने 28 वर्षीय...
भरत तिवारी प्रकरण को लेकर काशी में सड़कों पर उतरा केसरिया भारत, दोषियों पर कार्रवाई की उठी मांग
अमेरिका का समुद्र में बड़ा एक्शन : कथित ड्रग तस्करी जहाज़ पर हमला; दो ढेर, सैन्य कार्रवाई पर उठे सवाल
जेएलएनएच में दवा वितरण हुआ डिजिटल: ऑनलाइन डिमांड व्यवस्था लागू, कंप्यूटर प्रशिक्षण के अभाव में नर्सिंगकर्मी चिंतितं
चीन का अमेरिका पर बड़ा आर्थिक प्रहार, 46 अमेरिकी कंपनियों के उत्पादों की खरीद पर लगाया प्रतिबंध
कांग्रेस का केंद्र पर तीखा हमला: जयराम ने लगाया ग्रामीण मजदूरी के आंकड़ों में हेराफेरी की राजनीति का आरोप
SI भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक मामला : लीक प्रश्नपत्र पढ़कर परीक्षा पास करने वाला एक और अभ्यर्थी गिरफ्तार