आभा आईडी बनवाकर डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील

आधार कार्ड तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर आवश्यक

आभा आईडी बनवाकर डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत प्रत्येक नागरिक की आभा आईडी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग अभियान चला रहा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने आमजन से आह्वान किया है कि वे आभा आईडी बनवाकर डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

जयपुर। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत प्रत्येक नागरिक की आभा (ABHA) आईडी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग अभियान चला रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने आमजन से आह्वान किया है कि वे आभा आईडी बनवाकर डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि 14 अंकों वाली विशिष्ट आभा आईडी नागरिकों को राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली से जोड़ती है। इसके माध्यम से व्यक्ति अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड, लैब रिपोर्ट, टीकाकरण प्रमाण-पत्र और अन्य चिकित्सा दस्तावेज सुरक्षित रूप से डिजिटल रूप में संग्रहित कर सकता है।

आवश्यकता पड़ने पर इन रिकॉर्ड्स को पंजीकृत चिकित्सकों के साथ आसानी से साझा भी किया जा सकता है। डॉ. शेखावत ने कहा कि आभा आईडी से बार-बार जांच कराने की आवश्यकता कम होगी, समय और धन की बचत होगी तथा स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच अधिक सरल और प्रभावी बनेगी। यह योजना स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को बेहतर निदान एवं उपचार में भी सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि आभा आईडी और आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर आवश्यक है। स्वास्थ्य विभाग जिले के प्रत्येक नागरिक की आभा आईडी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और आमजन से इस अभियान में सहयोग की अपील की गई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फ्रांस में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और लू का कहर : खुद को ठंडा करने के लिए असुरक्षित जल क्षेत्रों में तैरने उतर रहे लोग, डूबने से 39 लोगों की मौत फ्रांस में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और लू का कहर : खुद को ठंडा करने के लिए असुरक्षित जल क्षेत्रों में तैरने उतर रहे लोग, डूबने से 39 लोगों की मौत
फ्रांस में रिकॉर्डतोड़ लू के बीच पिछले 5 दिनों में नदियों-तालाबों में नहाते समय डूबने से 39 लोगों की मौत...
ना IIT और ना IIM..फिर भी बने WhatsApp के नए CEO, जानें कौन हैं कुणाल शाह? 
पचपदरा रिफाइनरी की प्रगति की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
वायदा बाजार की नरमी का असर : शुद्ध सोना और चांदी हुई सस्ती, जानें क्या है भाव  
पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घुसा एयर इंडिया का विमान, फिर क्या हुआ ?
बेनकाब हुई मान के वीडियो को छिपाने की कोशिश : अब इस्तीफ़ा ही एकमात्र विकल्प, आरपी सिंह ने की मांग
रोडवेज के बेड़े में जल्द दौड़ेंगी 30 एसी स्लीपर बसें, यात्रियों को मिलेगी आधुनिक सुविधा