सरकारी कॉलेजों में कल तक जमा होंगे आवेदन, आरयू में 1 जून से शुरू होंगे प्रवेश
लगभग 7 हजार सीटें उपलब्ध
सरकारी कॉलेजों में स्नातक प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुक्रवार तक जमा होंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने 1 मई से प्रक्रिया शुरू की थी। राजस्थान विश्वविद्यालय से जुड़े चार कॉलेजों में यूजी, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की लगभग 7,000 सीटें। पिछले वर्ष 40,000 आवेदन आए थे।
जयपुर। सरकारी कॉलेजों में स्नातक प्रवेश प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन शुक्रवार तक जमा होंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने 1 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। अंतिम तिथि नजदीक आने के साथ ही विद्यार्थियों में आवेदन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है, जबकि, राजस्थान विश्वविद्यालय से संबद्ध महाराजा, महारानी, कॉमर्स और राजस्थान कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया 1 जून से प्रारंभ होगी।
चारों कॉलेजों में यूजी, सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों को मिलाकर लगभग 7 हजार सीटें उपलब्ध हैं। पिछले वर्ष इन सीटों के लिए करीब 40 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे, जिससे इस बार भी कड़ी प्रतिस्पर्धा रहने की संभावना है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार सीबीएसई बोर्ड के परिणाम में हुई देरी के कारण प्रवेश प्रक्रिया भी विलंब से शुरू की जा रही है।

Comment List