खेरवाड़ा में एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी : सीएम ने जताया आभार, कहा- यातायात व्यवस्था अधिक सुगम और सड़क सुरक्षा भी सुदृढ़

परियोजना क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान

खेरवाड़ा में एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी : सीएम ने जताया आभार, कहा- यातायात व्यवस्था अधिक सुगम और सड़क सुरक्षा भी सुदृढ़

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के उदयपुर–रतनपुर–शामलाजी खंड पर खेरवाड़ा शहर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण की स्वीकृति मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के उदयपुर–रतनपुर–शामलाजी खंड पर खेरवाड़ा शहर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण की स्वीकृति मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का हार्दिक आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 363.89 करोड़ की लागत से प्रस्तावित यह एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना खेरवाड़ा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम बनाएगी और सड़क सुरक्षा को भी सुदृढ़ करेगी। इसके निर्माण से शहर में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी तथा आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगी और स्थानीय व्यापार एवं उद्योग को बढ़ावा देगी। साथ ही, प्रदेश में आधारभूत अवसंरचना विकास को मजबूती मिलने के साथ राजस्थान के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित होगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हाथी गांव में लगेगा मेगा हेल्थ कैंप : 70 से अधिक हाथियों की होगी मेडिकल जांच रक्त, यूरिन सहित होंगी अन्य जांचें हाथी गांव में लगेगा मेगा हेल्थ कैंप : 70 से अधिक हाथियों की होगी मेडिकल जांच रक्त, यूरिन सहित होंगी अन्य जांचें
वन विभाग की ओर से इस माह हाथी गांव में एक विशेष मेडिकल हेल्थ कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसमें 70...
सलमान खान ने अपने सबसे प्यारे साथी के साथ दिखाईं खास झलकियां : सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें, दिखा एक प्यारा और सॉफ्ट अंदाज
जॉर्जिया मेलोनी का दावा: पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण ऊर्जा संकट की आशंका बढ़ी, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर खोलने की मांग
आमजन के लिए खतरा सांड, फिर भी सड़कों पर बसेरा
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक : बैरियर तोड़कर अज्ञात गाड़ी विधानसभा में घुसी, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही
वायदा बाजार की नरमी का असर : सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें क्या है भाव
सी पी राधाकृष्णन ने दिलाई नवनिर्वाचित 19 सदस्यों को राज्यसभा की शपथ, यहां देखें पूरी सूची