कलागुरु डॉ सुमहेन्द्र की स्मृति में पारंपरिक एवं समकालीन कला - समसामयिक दृष्टि पर होगी कला वार्ता 

वरिष्ठ कलाकार और कला समीक्षक देंगे श्रद्धांजलि

कलागुरु डॉ सुमहेन्द्र की स्मृति में पारंपरिक एवं समकालीन कला - समसामयिक दृष्टि पर होगी कला वार्ता 
जयपुर में शनिवार को कलागुरु डॉ. सुमहेन्द्र की स्मृति में एक कला-वार्ता का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के जाने-माने चित्रकार और समीक्षक कला शिक्षा में उनके योगदान पर चर्चा करेंगे।

जयपुर। कलावृत्त संस्था एवं राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट के संयुक्त तत्वावधान में कलागुरु डॉ. सुमहेन्द्र की 14वीं पुण्यतिथि के अवसर पर यह कला-वार्ता का शनिवार को प्रातः 10:30 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर कला-जगत से जुड़े वरिष्ठ कलाकार, कला समीक्षक, शिक्षाविद्, शोधार्थी एवं कला विद्यार्थी, डॉ. सुमहेन्द्र जी के बहुआयामी व्यक्तित्व, उनकी कलादृष्टि, सृजन-यात्रा तथा भारतीय कला और कला-शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य एवं अविस्मरणीय योगदान पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।

कलावृत्त के अध्यक्ष संदीप सुमहेन्द्र ने बताया कि इस कला वार्ता में वरिष्ठ चित्रकार समदर सिंह खंगारोत सागर, कला समीक्षक विनोद भारद्वाज, वरिष्ठ चित्रकार प्रो. भवानी शंकर शर्मा, अनिल खंडेलवाल, प्राचार्य, राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट एवं चित्रकार व कवि अमित कल्ला एवं पंकज याद, सहायक आचार्य - चित्रकला विभाग एवं आर्ट स्कूल के पूर्व छात्रों द्वारा डॉ. सुमहेन्द्र की विभिन्न माध्यम की कलाओं में किए गए उत्कृष्ट कार्यों, कला शिक्षक के रूप में 30 वर्षों के योगदान के साथ साथ एवं उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन