गर्मी के तेवर बढ़ते ही प्रदेश में बिजली मांग को लगे पंख : 10 दिनों में 500 लाख यूनिट की हुई वृद्धि, रिकॉर्ड स्तर छूने के संकेत

बढ़ती गर्मी के कारण प्रदेश की बिजली डिमांड में बेतहाशा वृद्धि हुई

गर्मी के तेवर बढ़ते ही प्रदेश में बिजली मांग को लगे पंख : 10 दिनों में 500 लाख यूनिट की हुई वृद्धि, रिकॉर्ड स्तर छूने के संकेत

प्रचंड गर्मी के साथ बिजली मांग में तेज उछाल दर्ज। 10 दिनों में 500 लाख यूनिट से अधिक बढ़ोतरी। अप्रैल के शुरुआती सप्ताह में मांग 2000 लाख यूनिट थी, जो अब 2800 लाख यूनिट के करीब पहुंची। विभाग के अनुसार, गर्मी बढ़ने के साथ आगामी दिनों में बिजली खपत और बढ़ने की संभावना।

जयपुर। प्रदेश में प्रचंड गर्मी की दस्तक के साथ ही बिजली की मांग में तेजी से उछाल दर्ज किया गया है। पिछले दस दिनों में बिजली की मांग में 500 लाख यूनिट से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। बेमौसम बारिश के कारण अप्रैल के पहले सप्ताह में पावर डिमांड घटकर करीब 2000 लाख यूनिट तक रह गई थी, लेकिन तापमान बढ़ते ही मांग का ग्राफ तेजी से ऊपर चढ़ने लगा। आंकड़ों के अनुसार 11 अप्रैल को 2307 लाख यूनिट, 12 अप्रैल को 2285 लाख यूनिट, 13 अप्रैल को 2439 लाख यूनिट और 14 अप्रैल को 2634 लाख यूनिट बिजली की आपूर्ति की गई।

इसके बाद 15 अप्रैल को 2676 लाख यूनिट, 16 अप्रैल को 2814 लाख यूनिट, 17 अप्रैल को 2754 लाख यूनिट, 18 अप्रैल को 2781 लाख यूनिट तथा 19 अप्रैल को 2687 लाख यूनिट बिजली की मांग दर्ज की गई। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में मांग अभी कम है, लेकिन गर्मी बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में बिजली की मांग और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

 

 

Read More सीएम भजनलाल शर्मा ने बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दी बधाई, उपमुख्यमंत्रियों का भी किया अभिनंदन

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका के साथ कोई भी बातचीत तभी सफल होगी जब ईरान के राष्ट्रीय हित सुरक्षित हों : इब्राहिम अजीजी अमेरिका के साथ कोई भी बातचीत तभी सफल होगी जब ईरान के राष्ट्रीय हित सुरक्षित हों : इब्राहिम अजीजी
ईरानी सांसद इब्राहिम अजीजी ने अमेरिका के साथ बातचीत को सैन्य संघर्ष का विस्तार बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...
फल और सब्जियों के भाव आसमान पर : गर्मी से आवक कमजोर होने का असर, अलग-अलग बाजारों में भारी अंतर
'दलाल' देश बना शांतिदूत? कांग्रेस नेता जयराम रमेश का केंद्र पर हमला ; शांति वार्ता में पाकिस्तान की मेजबानी, भारतीय कूटनीति में बदलाव ज़रूरी
पश्चिम बंगाल चुनाव : पहले चरण में 16 निर्वाचन क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक, 23 अप्रैल को होगी वोटिंग
जयपुर कनेक्शन वाला लश्कर आतंकी ‘खरगोश’ फर्जी पासपोर्ट से फरार, सऊदी अरब में छिपने की आशंका
बाजारों के कायाकल्प की दिशा में बड़ा कदम : जयपुर व्यापार महासंघ व नगर निगम की बैठक में पार्किंग, सौंदर्यीकरण और सुविधाओं पर बनी सहमति
भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों में नई उम्मीद : भारत परस्पर सम्बन्धों को 'भविष्योन्मुखी साझेदारी' में बदलने पर सहमत, हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर भी दोनों देशों का दृष्टिकोण समान