राजस्थान में अशिका ग्रुप की एंट्री, क्षेत्रीय कार्यालय शुरू

देशभर में 10 से अधिक शाखाएँ संचालित हो रही

राजस्थान में अशिका ग्रुप की एंट्री, क्षेत्रीय कार्यालय शुरू
अशिका ग्रुप ने अपने नए क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ। कंपनी ने राजस्थान में बढ़ती निवेश गतिविधियों को देखते हुए यह रणनीतिक कदम उठाया। कार्यक्रम में उद्योगपतियों, निवेशकों और व्यापार जगत के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में फैमिली बिजनेस और जयपुर के उद्यमशील विकास पर पैनल चर्चा।

जयपुर। अशिका ग्रुप ने राजस्थान में कदम रखते हुए जयपुर में अपने क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ किया। वर्ष 1994 में स्थापित कंपनी का कॉर्पोरेट कार्यालय मुंबई में स्थित है और अब इसकी देशभर में 10 से अधिक शाखाएँ संचालित हो रही हैं। कंपनी के सीईओ चिराग जैन और सीआईओ वात्सल जैन ने बताया कि राजस्थान में तेजी से बढ़ रही निवेश गतिविधियों और वित्तीय क्षेत्र में बढ़ती भागीदारी को देखते हुए जयपुर से संचालन शुरू करने का रणनीतिक निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर आयोजित विशेष सम्मेलन में शहर के प्रमुख उद्योगपतियों, निवेशकों और व्यावसायिक जगत से जुड़े गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरानफैमिली बिजनेस का औपचारिकरणविकास की अगली दिशाऔरजयपुर का उद्यमशील परिवर्तनआने वाला दशकविषयों पर पैनल डिस्कशन आयोजित किए गए। इसमें उद्योग जगत से जुड़े विशेषज्ञों और निवेशकों ने अपने अनुभव साझा किए तथा प्रदेश में निवेश और व्यापार की संभावनाओं पर चर्चा की।

पैनल डिस्कशन के बाद अशिका ग्रुप के विभिन्न व्यवसायिक विभागों के प्रमुखों ने कंपनी की सेवाओं और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। इनमें हेडपब्लिक मार्केट फंड्स मनीष लोढ़ा, हेडईसीएम एवं मर्चेंट बैंकिंग रजत बैद, प्राइवेट क्रेडिट अभिनव जैन तथा प्राइवेट इक्विटी फंड से जुड़े सर्वेश कनोड़िया शामिल रहे। कार्यक्रम में शहरभर से 100 से अधिक अतिथियों ने सहभागिता की।

Post Comment

Comment List

Latest News

सांवलिया सेठ के भंडार पर बरसी श्रद्धा : निकले 40.81 करोड़, 110 किलो से अधिक चांदी और डेढ़ किलो से ज्यादा सोने का आया चढ़ावा सांवलिया सेठ के भंडार पर बरसी श्रद्धा : निकले 40.81 करोड़, 110 किलो से अधिक चांदी और डेढ़ किलो से ज्यादा सोने का आया चढ़ावा
मंडफिया स्थित भगवान सांवलिया सेठ मंदिर में एक माह के भंडार और भेंटकक्ष से कुल 40.81 करोड़ रुपए से अधिक...
होर्मुज में फंसे नाविकों को निकालेगा संयुक्त राष्ट्र : रुबियो ने टोल शुल्क के खिलाफ दी चेतावनी, अमेरिका और ईरान के बीच अब भी मतभेद
फीफा विश्वकप-2026 : किलियन एम्बाप्पे का शानदार प्रदर्शन, फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराया
शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी : सेंसेक्स में 29 अंक की बढ़त, निफ्टी का क्या हाल?
तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार चाचा और भतीजी को कुचला : चाचा का शव सड़क पर बिखरा, ग्रामीणों और पुलिस में तकरार
एक साल में राजस्थान को 12 ट्रेनों की सौगात :  ट्रेनें फुल, अमृत भारत और वंदे भारत को मिला शानदार रिस्पॉन्स
जेकेके में शुरू हुई युवा कलाकार सारा हर्ष की सोलो प्रदर्शनी ‘चित्रहार’ : महज 18 साल की उम्र, पेंटिंग का हुनर ऐसा कि सभी चकित